Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विशेष सत्र में गूंजा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का मुद्दा:सीएम योगी ने कहा- संसद में विरोध और विधानसभा में समर्थन, गिरगिट भी शरमा जाए ऐसा रंग बदलती है सपा

    1 hour ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर चर्चा के दौरान विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया। मुख्यमंत्री ने तीखे शब्दों में कहा कि जो लोग काले कर्मों से अपने राजमहल सजाते हैं, वे अंततः इतिहास के पन्नों में कलंक बन जाते हैं। उन्होंने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक से जुड़े प्रस्ताव का विरोध करने पर सपा, कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके को आड़े हाथों लिया और कहा कि इनका दोहरा चरित्र अब पूरे देश के सामने है। 33% आरक्षण: वेलफेयर से आगे बढ़कर राजनीतिक भागीदारी जरूरी मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को उज्ज्वला, जनधन और आयुष्मान जैसी योजनाओं का लाभ मिला है, लेकिन अब समय उन्हें नीति-निर्धारण में हिस्सेदारी देने का है। उन्होंने आंकड़े देते हुए बताया कि वर्तमान में यूपी विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व मात्र 11-12 प्रतिशत है। यदि 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होता है, तो आधी आबादी को उनका वास्तविक हक मिलेगा। उन्होंने सपा पर कटाक्ष किया कि जब महिलाएं हर क्षेत्र में लोहा मनवा रही हैं, तो विपक्ष उनके राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बाधक क्यों बन रहा है? 'देख सपाई, बिटिया घबराई' का दौर अब खत्म सपा शासनकाल की याद दिलाते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में 'देख सपाई, बिटिया घबराई' का नारा आम था। उन्होंने बदायूं, बुलंदशहर और चिनहट की दर्दनाक घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय सपा के नेता इन अपराधों को 'राजनीतिक साजिश' बताते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार आने के बाद महिला कार्यबल की भागीदारी 13% से बढ़कर 36% हो गई है और महिला संबंधी अपराधों में 67% तक की कमी आई है। अब बेटियां बेखौफ होकर स्कूल और दफ्तर जा रही हैं। विपक्ष को बताया ‘महिलाओं के श्राप से शापित’ मुख्यमंत्री ने 1995 के 'स्टेट गेस्ट हाउस कांड' का जिक्र कर सपा को घेरा। उन्होंने कहा कि जिस दल ने एक दलित महिला मुख्यमंत्री (मायावती) का अपमान किया हो, उसे नारी गरिमा पर बोलने का हक नहीं है। उन्होंने कहा, "आप सभी महिलाओं के श्राप से शापित हैं।" सीएम ने कांग्रेस पर भी हमला बोला और कहा कि शाहबानो केस में घुटने टेकने वाली मानसिकता के कारण ही आज कांग्रेस की दुर्गति हो रही है। उन्होंने तीन तलाक कानून का विरोध करने पर भी विपक्षी दलों को महिला विरोधी करार दिया। योजनाओं का गिनाया हिसाब: शौचालय से लेकर आवास तक सीएम ने कहा कि विपक्ष ने हर प्रगतिशील कदम का मजाक उड़ाया। चाहे जनधन खाते हों या स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने 2.61 करोड़ शौचालय, सपा-कांग्रेस ने हमेशा इसे फिजूल बताया। उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत यूपी में 65 लाख घर बने हैं, जिनमें से अधिकांश का मालिकाना हक महिलाओं को दिया गया है। अंत में मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि विपक्ष दिल्ली में कुछ और, लखनऊ में कुछ और कहता है; इनकी राजनीति सिर्फ भ्रम फैलाने और नैरेटिव बदलने तक सीमित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में सस्पेंडेड इंजीनियर 30 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा:बोला- बहाल करो, तब नीचे आऊंगा; अफसरों ने 4 घंटे मनाया तो उतरा
    Next Article
    यूपी में पर्यटन से बढ़ेगा रोजगार:तीन जिलों के 17 तीर्थों के लिए सरकार ने खोला खजाना, चित्रकूट और चंदौली के घाटों का होगा कायाकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment