Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विश्व कप फाइनल से पहले अयोध्या में हनुमान महामंत्र जप:संतों ने किया हवन-पूजन, बोले- भारत बनेगा विश्व विजेता

    20 hours ago

    1

    0

    टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत और एक बार फिर विश्व विजेता बनने की कामना को लेकर अयोध्या में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया गया। संतों और श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन कर भारतीय टीम की विजय के लिए प्रार्थना की। इस दौरान भगवान हनुमान का आह्वान करते हुए हनुमान महामंत्र का जाप किया गया। अनुष्ठान का नेतृत्व साकेत भवन के महंत सीता राम दास ने किया। रामनगरी में आयोजित इस विशेष अनुष्ठान में संतों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया। संतों का कहना था कि जब भी देश के सामने कोई बड़ा अवसर आता है, अयोध्या के संत-महंत भगवान से देश की विजय और सम्मान के लिए प्रार्थना करते हैं। इसी परंपरा के तहत इस बार भी भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। ‘पूरे प्रतियोगिता में टीम ने दिखाया शानदार प्रदर्शन’ महंत सीताराम दास ने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास और एकजुटता के साथ मुकाबले जीते हैं, उससे देशवासियों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अंतिम मुकाबले में भी टीम इसी जोश के साथ खेलेगी और विजय प्राप्त करेगी। अहमदाबाद में होगा भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला संतों ने कहा कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडिएम में होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करेगी। रामनगरी से की गई प्रार्थना और आशीर्वाद से खिलाड़ियों को नई ऊर्जा मिलेगी। जयकारों के साथ की विजय की कामना हवन-पूजन के दौरान बड़ी संख्या में संत-महंत और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाते हुए भारतीय टीम की विजय की कामना की। संतों का कहना था कि भगवान राम की नगरी से की गई यह प्रार्थना अवश्य सफल होगी और विश्व कप में एक बार फिर भारत का परचम लहराएगा। महंत सीताराम दास ने कहा “भारतीय टीम ने पूरे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। हमें विश्वास है कि भगवान हनुमान की कृपा से भारत जीत हासिल करेगा और देश का गौरव बढ़ाएगा।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    सासंद बोले- मंत्री के काफिले में हिस्ट्रीशीटर चलते हैं:राजीव राय ने कहा- मेरी हत्या करा दें, भाजपा नेता ने उनके पिता पर की थी टिप्पणी
    Next Article
    थानाभवन पुलिस पर भ्रष्टाचार, मारपीट के गंभीर आरोप:पीड़ितों को पीटने और आरोपियों को छोड़ने का मामला सामने आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment