Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैष्णो देवी मंदिर के नेजों में लगी आग, VIDEO:दीपक की आग से हुआ हादसा, 30 मिनट तक आती रही धड़ाम-धड़ाम की आवाज

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र स्थित उसायनी के प्रसिद्ध मां वैष्णो देवी मंदिर परिसर में मंगलवार को सुबह करीब 11:15 बजे आग लग गई। मंदिर पर रखे बांस के नेजों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान किसी श्रद्धालु द्वारा जलाए गए दीपक से निकली लौ ने बांस के नेजों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग फैलने लगी, जिससे मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। पुलिस की मुस्तैदी के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आग लगने का कारण दीपक से निकली लौ थी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिरों में पूजा के दौरान विशेष सावधानी बरतें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि आग को समय रहते बुझा लिया गया है। किसी तरह की कोई भी जनहानि नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री की मां पर टिप्पणी करने वाला भेजा गया जेल:बहराइच लाया गया, STF ने बिहार से किया था गिरफ्तार
    Next Article
    एटा डीपीआरओ मोहम्मद राशिद सस्पेंड:उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर शासन की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment