Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी:नोएडा में पैदल मार्च निकाला, फिर फूल मंडी के पास धरने पर बैठे

    3 hours ago

    2

    0

    नोएडा में वेतन बढ़ोतरी की मांग को हौजरी कांप्लेक्स में 6 कंपनियों के कर्मचारी सड़क पर उतरे। करीब 200 से 300 कर्मचारियों ने पहले सड़क पर प्रदर्शन किया इसके बाद मांगों को लेकर पैदल मार्च निकालने लगे। पुलिस प्रशासन ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि उनका साफ कहना है कि इतने कम वेतन में उनका गुजारा भत्ता नहीं चल रहा। अगर ऐसा ही रहा तो वो पलायन करने को मजबूर होंगे। पूरा मामला फेज-2 थाना क्षेत्र का है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, प्रदर्शन जारी रहेगा दरअसल, पश्चिमी एशिया के देशों में बढ़े तनाव का असर अब यहां दिखने लगा है। पहले गैस की किल्लत फिर वेतन को लेकर कर्मचारियों में गुस्सा बढ़ रहा है। इससे पहले गुरुग्राम में भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। नोएडा के डीएससी रोड पर सैकड़ों कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस प्रशासन के हस्ताक्षेप के बाद फूल मंडी के पास कर्मचारी बैठ गए है। उनका कहना है- जब तक उनकी वेतन मांग को पूरा नहीं किया जाता प्रदर्शन जारी रहेगा। क्या बोले सीटू के अध्यक्ष सीटू के अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा- हम 12 फरवरी से नए संशोधित श्रम कानून खत्म करने और न्यूनतम वेतन 26,000 रुपए तक करने की मांग पर अडिग हैं, ताकि श्रमिक इस महंगाई में अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। यह आंदोलन स्पष्ट संकेत दे रहा है कि वैश्विक संकट की आंच अब भारत के औद्योगिक मजदूरों की थाली तक पहुंच चुकी है। अगर समय रहते नीतिगत हस्तक्षेप नहीं हुआ, तो यह असंतोष और बड़े रूप में सामने आ सकता है।​​​​​​​​​​​​​​​​
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘खेलों में अनुशासन व नियमों की समझ ज्यादा जरूरी‘:वाराणसी के BHU में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में बोले प्रो. एके नेमा
    Next Article
    भीमनगरी में 55.87 लाख से रोशन होगी शहर की सड़कें:350 से अधिक लाइट-पोल लगेंगे, कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जा रहा जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment