Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वॉट्सऐप आपके प्राइवेट मैसेज पढ़ रहा:कैलिफोर्निया की कोर्ट में हर्जाने की मांग; टेलीग्राम CEO बोले ये एन्क्रिप्शन इतिहास का सबसे बड़ा फ्रॉड

    2 hours ago

    2

    0

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक इलॉन मस्क और टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव ने वॉट्सऐप की प्राइवेसी पर सवाल उठाए हैं। मस्क ने कहा कि वॉट्सऐप पर भरोसा नहीं किया जा सकता। यह विवाद अमेरिका में वॉट्सऐप के खिलाफ दायर एक नए क्लास एक्शन मुकदमे के बाद शुरू हुआ है। एन्क्रिप्शन के बावजूद निजी मैसेज पढ़ रहा वॉट्सऐप अमेरिका की एक अदालत में दायर याचिका में दावा किया गया है कि वॉट्सऐप अपने यूजर्स के मैसेज को बीच में ही इंटरसेप्ट करता है। कंपनी दावा करती है कि उसके मैसेज 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड' हैं, यानी भेजने वाले और पाने वाले के अलावा कोई तीसरा इन्हें नहीं पढ़ सकता। हालांकि, मुकदमे के मुताबिक मेटा इन मैसेज को एक्सेंचर जैसी तीसरी पार्टियों के साथ शेयर कर रहा है। मस्क और डुरोव बोले 'इतिहास का सबसे बड़ा धोखा' इलॉन मस्क ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "वॉट्सऐप पर भरोसा नहीं किया जा सकता।" उन्होंने यूजर्स से X चैट का इस्तेमाल करने की अपील की और दावा किया कि वहां 'असली प्राइवेसी' मिलती है। वहीं, टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव ने भी कहा कि वॉट्सऐप का 'एन्क्रिप्शन' इतिहास का सबसे बड़ा कंज्यूमर फ्रॉड हो सकता है, जो अरबों यूजर्स को गुमराह कर रहा है। डुरोव ने दावा किया कि टेलीग्राम ने कभी ऐसा नहीं किया और न ही कभी करेगा। मेटा बोला आरोप पूरी तरह गलत और बेतुके हैं इन गंभीर आरोपों पर मेटा ने तुरंत सफाई दी है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "मुकदमे में किए गए दावे पूरी तरह से झूठे और बेतुके हैं। वॉट्सऐप पिछले एक दशक से सिग्नल प्रोटोकॉल का इस्तेमाल कर रहा है। आपके मैसेज भेजने वाले और पाने वाले के अलावा कोई और नहीं पढ़ सकता। पुराना है मस्क और जुकरबर्ग का झगड़ा इलॉन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के बीच विवाद कोई नया नहीं है। मस्क द्वारा ट्विटर (अब X) खरीदने के बाद जुकरबर्ग ने उसे टक्कर देने के लिए 'थ्रेड्स' लॉन्च किया था। 2025 में मस्क ने अपने AI चैटबॉट 'ग्रोक' को मेटा AI से बेहतर बताया था। जून 2023 में मस्क ने जुकरबर्ग को 'केज फाइट' की चुनौती भी दी थी, जिसके जवाब में जुकरबर्ग ने लोकेशन मांगी थी। कैलिफोर्निया की फेडरल कोर्ट से हर्जाने की मांग वॉट्सऐप के खिलाफ यह क्लास एक्शन मुकदमा इसी साल जनवरी में ब्रायन वाई. शिराज़ी और निदा सैमसन नाम के दो यूजर्स ने कैलिफोर्निया की फेडरल कोर्ट में दायर किया गया था। इसमें मेटा प्लेटफॉर्म्स और एक्सेंचर को पक्षकार बनाया गया है। याचिकाकर्ताओं ने जूरी ट्रायल की मांग की है और कंपनी से भारी हर्जाने की अपील की है। फिलहाल मामला कोर्ट में है और पूरी दुनिया की नजरें इस पर टिकी हैं। नॉलेज बॉक्स : क्या होता है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन? सरल शब्दों में कहें तो एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन एक ऐसी सुरक्षा तकनीक है जो आपके मैसेज को एक गुप्त कोड में बदल देती है, जिसे सिर्फ भेजने वाला और प्राप्त करने वाला ही पढ़ सकता है। इसके बीच में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर, हैकर या यहां तक कि सर्विस देने वाली कंपनी (जैसे वॉट्सऐप या मेटा) खुद भी आपके मैसेज, फोटो या कॉल को देख या सुन नहीं सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Anupama के फैसले से प्रेम का गुस्सा सातवें आसमान पर, लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट
    Next Article
    पाकिस्तान के 'कॉमेडियन' मंत्री, हर मौके पर करा रहे हैं फजीहत, लिस्ट में ताजा नाम है ख्वाजा आसिफ

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment