Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वित्तीय अनियमितता पर प्रधान के अधिकार सीज:डुमरियागंज की ग्राम पंचायत वासा चक का संचालन कमेटी संभालेगी

    1 hour ago

    1

    0

    विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता के आरोप में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने डुमरियागंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत वासा चक के ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। अब ग्राम पंचायत का संचालन तीन सदस्यीय समिति द्वारा किया जाएगा। यह कार्रवाई मनरेगा के तहत कराए गए चार विकास कार्यों में कुल 7,66,119 रुपये की वित्तीय गड़बड़ी पाए जाने के बाद की गई है। यह मामला ग्राम पंचायत वासा चक में मनरेगा के तहत हुए कार्यों से जुड़ा है। गांव निवासी अदनान अहमद की शिकायत पर तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर एक जिला स्तरीय टीम गठित कर जांच कराई गई थी। जांच टीम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी और डीआरडीए के सहायक अभियंता शामिल थे। टीम ने मौके पर जाकर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अभिलेखों का सत्यापन किया। जांच में वित्तीय अनियमितता की स्पष्ट पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को पंचायती राज अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया था। प्रधान द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण में कोई ठोस साक्ष्य नहीं दिया गया, जिसके कारण जवाब को असंतोषजनक मानते हुए खारिज कर दिया गया। इसके बाद जिलाधिकारी शिवशरणप्पा ने ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी। साथ ही, इस प्रकरण की आगे की जांच के लिए परियोजना निदेशक को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी, डुमरियागंज को निर्देश दिया है कि ग्राम पंचायत के सुचारु संचालन के लिए निर्वाचित सदस्यों में से तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जाए। इस समिति के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है। वहीं, वर्तमान सचिव के विरुद्ध कार्रवाई हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को आदेश जारी किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US की धमकियों से क्यों नहीं डर रहा है ईरान? देखें दुनिया आजतक
    Next Article
    फिरोजाबाद में विशेष ट्रेनों से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम:यात्रियों को मिल रहा आरक्षण, खातीपुरा-हावड़ा के बीच 13 फेरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment