Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वंदे भारत सहित प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग:हरदोई स्टेशन के विकास के लिए डीआरयूसीसी सदस्य ने सौंपा ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद मंडल की डीआरयूसीसी के सदस्य नवीन अग्रवाल ने शुक्रवार को हरदोई रेलवे स्टेशन पर स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर रेल मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा और वाणिज्य निरीक्षक अंबुज मिश्रा को दिया गया। इसमें हरदोई स्टेशन और जिले के समग्र रेल विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गई हैं। ज्ञापन में हरदोई से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक को 'फोर लेन' (चार लाइन) में विस्तारित करने की मांग प्रमुखता से की गई है। नवीन अग्रवाल ने तर्क दिया कि बढ़ते यातायात दबाव और यात्रियों की संख्या के कारण मौजूदा रेलवे ढांचा अपर्याप्त है। शाहजहांपुर-हरदोई-लखनऊ रेलखंड को चार लाइनों में विकसित करने से ट्रेनों का संचालन सुचारु होगा और देरी की समस्या कम होगी। इसके अतिरिक्त, हरदोई स्टेशन पर आधुनिक और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग भी उठाई गई है। इसमें विशेष रूप से वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनों का स्टॉपेज शामिल है। नवीन अग्रवाल के अनुसार, इन ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और हरदोई की देश के प्रमुख शहरों से सीधी कनेक्टिविटी मजबूत होगी। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि हरदोई जनपद तेजी से औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा है, जहाँ कई बड़ी कंपनियाँ अपने प्लांट स्थापित कर रही हैं। ऐसे में बेहतर और तीव्र परिवहन सुविधाओं की आवश्यकता है। सुदृढ़ रेल नेटवर्क से उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। ज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरदोई के महत्व को रेखांकित किए जाने का भी उल्लेख किया गया। इसमें आग्रह किया गया है कि जनपद को बड़ी रेल परियोजनाओं में शामिल किया जाए, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सके। इस पहल के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में राजस्व वादों में देरी पर डीएम नाराज:अब कार्य प्रदर्शन पर कानूनगो-लेखपालों की एसीआर, होगी कार्रवाई
    Next Article
    बहराइच में सांप काटने से मासूम की मौत:खेत में खेल रहा था 10 साल का बच्चा, अस्पताल में तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment