Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की बंद कमरे में लाश मिली:4 दिन पहले लड़के पर FIR कराई थी, आंशका- लड़की को मारकर फंदे पर झूला

    9 hours ago

    1

    0

    मथुरा में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के शुक्रवार देर रात बंद कमरे में शव मिले। 28 साल की लड़की की लाश बेड पर थी, जबकि 24 साल के युवक की डेडबॉडी फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस को शक है कि लड़के ने लड़की की गला दबाकर हत्या की, फिर खुद फंदे से झूल गया। वारदात का पता उस वक्त चला, जब लड़की के रूम का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को निकाला। घटना कोतवाली वृंदावन इलाके की है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों में एक साल से अफेयर था। पिछले कुछ दिनों से दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। 28 अप्रैल को लड़की ने युवक के खिलाफ FIR कराई थी। इससे युवक नाराज था। कमरा नहीं खोला तो पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई दुर्गापुरम कॉलोनी में राधिका किराए पर कमरा लेकर रहती थी। उसकी पड़ोसी गुंजन ने बताय- शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे वह गारमेंट्स शॉप पर काम करके घर लौटी। उस वक्त उसके घर के बाहर भीड़ जमा थी। कुछ लड़के-लड़कियों ने उसे बताया- राधिका के कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा है। मैंने लोगों से कहा- पुलिस को सूचना दीजिए। रात करीब 10 बजे वृंदावन पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के थोड़ी देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों की लाश दिखाई दी। सीओ ने खिड़की से झांका तो लड़के का शव लटका दिखा सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने देखा कि कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर एक युवक फंदे से लटकता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने फौरन फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। इसके बाद लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। देखा तो 10 फीट चौड़े और 10 फीट लंबे छोटे से कमरे में युवक का शव छत पर लगे कुंडे से लटका हुआ था, जबकि युवती का शव बेड पर पड़ा हुआ था। उसने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी, जबकि सुभाष ने काले रंग की शर्ट और पैंट पहनी हुई थी। लड़की परिवार से अलग रहती थी, लड़के ने बी-फार्मा किया था पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि लड़की मथुरा के लक्ष्मी नगर इलाके की रहने वाली थी। वह 8–10 साल से परिवार से अलग वृंदावन में रहती थी। वह 4 साल से इसी मकान में किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। छाता के तरौली गांव के रहने वाले सुभाष से उसका अफेयर चल रहा था। उसके बुआ के बेटे राहुल ने बताया- राधिका और उसके बीच कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद राधिका ने 28 अप्रैल को उसके खिलाफ छेड़खानी की FIR कराई थी। राहुल ने बताया- सुभाष ने बी-फार्मा की पढ़ाई कर रखी थी। हालांकि, अभी नौकरी नहीं कर रहा था। गुरुवार रात सुभाष ने खाना खाया और सभी से अच्छे से बात की। शुक्रवार को वह दोपहर में घर से निकल आया। उसके बाद क्या हुआ, घरवालों को कुछ भी मालूम नहीं है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया- युवक और युवती की मौत क्यों और कैसे हुई है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि दोनों में पहले विवाद हुआ, जिसके बाद सुभाष ने युवती का गला दबाकर हत्या कर दी होगी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… पुलिस चौकी में सिपाही पर थप्पड़ बरसाए, सिर फोड़ा, दरोगा की वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीना; मिर्जापुर में वकील समेत 4 हिरासत में मिर्जापुर में बुधवार रात भीड़ ने पुलिस चौकी में घुसकर एक सिपाही को घसीट-घसीटकर पीटा। दरोगा की वर्दी फाड़ दी और मोबाइल छीन लिया। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और जमकर गाली-गलौज भी हुई। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस चौकी में हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दरअसल, पैदल चल रहे युवक को एक ई-रिक्शा से हल्की चोट लग गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:ठंडी हवा से 6°C लुढ़का पारा, 10 मई तक लू नहीं चलेगी
    Next Article
    अमरोहा में जेई सिविल मुख्य परीक्षा कल:यातायात पुलिस ने शहर में लागू किया विशेष ट्रैफिक प्लान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment