Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन में ट्रैफिक सुधार के लिए आगरा में हुई मीटिंग:ADG ने व्यापारियों से मांगे सुझाव, अधिकारियों को दिए व्यवस्था सुधारने के निर्देश

    2 hours ago

    2

    0

    वृंदावन में नासूर बन चुकी ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार के लिए गुरुवार को आगरा में ADG ने आगरा स्थित अपने कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। इस मीटिंग में वृंदावन के व्यापारियों के अलावा मथुरा के आला पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में व्यापारियों ने यातायात व्यवस्था में सुधार के संदर्भ में अपने सुझाव दिए तो ADG ने अधिकारियों को व्यवस्था में जल्द से जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। ADG ने की मीटिंग की अध्यक्षता अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा परिक्षेत्र की अध्यक्षता में मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से आगरा जोन कार्यालय में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में ट्रैफिक को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डेढ़ घंटे तक चली मीटिंग में ट्रैफिक व्यवस्था से संबंधित तमाम मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई। प्रेम मंदिर का समय बढ़ाने पर किया जाए विचार बैठक में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने प्रेम मंदिर के दर्शन समय सीमा को एक घंटे बढ़ाने पर विचार करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि गूगल मैप,असिस्टेंट द्वारा वाहनों को केवल पार्किंग तक ही निर्देशित किया जाए, मंदिर तक नहीं, ताकि भीड़भाड़ को नियंत्रित किया जा सके। सिटी बसों का हो नियमित अंतराल पर संचालन प्रेम मंदिर व्यापार मंडल एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने वृंदावन के प्रमुख चौराहों को ‘नो व्हीकल ज़ोन’ घोषित करने का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि पहले किसी एक चौराहे को रोल मॉडल के रूप में विकसित कर इस व्यवस्था का परीक्षण किया जा सकता है। इसके साथ ही सुझाव दिया गया कि बस स्टैंड से चलने वाली सिटी बसों को नियमित अंतराल पर चलाया जाए। यह रहे मौजूद बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र शैलेश पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार,एसपी ट्रैफिक मथुरा राजेश तिवारी के अलावा लक्ष्मी नारायण दीक्षित, अंकित वार्ष्णेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईस्कूल में आदर्श ने 94.83% के साथ बने जिला टॉपर:जालौन में माधवी 94.67% प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही
    Next Article
    यूपी बोर्ड ने 2026 में बनाया नया कीर्तिमान:मूल्यांकन के बाद 20 दिन में रिजल्ट जारी, 23 दिन का पुराना रिकॉर्ड टूटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment