Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन नाव हादसा, 3 श्रद्धालु जो अब भी लापता:एक पहली बार गया, वीडियो में ढोलक बजाता दिखा; महिला की 6 महीने पहले शादी हुई; तीसरा इकलौता बेटा

    2 hours ago

    1

    0

    वृंदावन में हुए नाव हादसे में अब भी तीन लोग लापता हैं। इन्हें ढूंढने के लिए सेना, NDRF-SDRF समेत करीब 250 लोगों की टीम लगी है। जांच का दायरा भी 14 किमी से बढ़ाकर 20 किमी कर दिया गया है। लेकिन इनमें से किसी का पता नहीं चला। तक इस हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। पहला युवक लुधियाना का रहने वाला है और पहली बार वृंदावन गया था। उसकी मां के मुताबिक, वह कहता था कि अगली बार उन्हें भी साथ लेकर जाएगा। वह बांके बिहारी ग्रुप के साथ जुड़ा था और ढोलक बजाता था। हादसे से पहले सामने आए वीडियो में भी वह भजन गाते हुए ढोलक बजाता नजर आया है। दूसरी महिला की शादी को अभी 6 महीने ही हुए थे। वह अपनी सास के साथ यात्रा पर गई थी। परिवार के अनुसार, वह पहले जाने को तैयार नहीं थी, लेकिन बाद में मान गई। उसका पति विदेश में है और उसकी भी जल्द विदेश जाने की तैयारी थी। हादसे के समय वह अपनी एक पड़ोसी महिला के साथ नाव में बैठी थी। नव से गिरते वक्त दोनों हाथ पकड़ लिए थे। तीसरा युवक फाजिल्का के जलालाबाद का रहने वाला है और अपने परिवार का मुख्य सहारा था। वह एक निजी कंपनी में काम करता था और उसके ऊपर पूरे घर की जिम्मेदारी थी। उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। हादसे में उसके दो रिश्तेदारों की मौत हो चुकी है, लेकिन वह अब भी लापता है। हादसे में लापता तीनों लोग कौन हैं, उनके परिवार का क्या कहना है, जानने के लिए पढ़ें रिपोर्ट….. विस्तार से पढ़िए, तीनों लापता लोगों बारे में… 1. यश भल्ला, लुधियाना 2. मोनिका, लुधियाना 3. पंकज मल्होत्रा, जलालाबाद जानिए कैसे हुआ हादसा? हादसे में जिंदा बचे एक युवक ने बताया- नाव तट से करीब 50 फीट दूर यमुना नदी के बीच में थी। हवा करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। नाव अचानक डगमगाने लगी। नाविक का नियंत्रण छूट गया। पर्यटकों ने कहा कि पुल आने वाला है, नाव रोक लीजिए, लेकिन उसने नहीं सुनी। दो बार नाव पुल से टकराने से बची, लेकिन तीसरी बार टक्कर हो गई और नाव डूब गई। हादसे से जुड़े अब तक के बड़े अपडेट्स ********************** ये खबरें भी पढ़ें: वृंदावन हादसा, आखिरी 7 मिनट की कहानी: कीर्तन चल रहा था; नाव पिलर से टकराई और पलट गई; 13 की मौत, 3 की तलाश जारी नाव हादसे में अपनों को खो चुके और खुद उसी नाव में सवार विजय कुमार ने हादसे के आखिरी 7 मिनट का मंजर बताया। विजय ने कहा कि नाव में कीर्तन के कारण काफी लोग आ गए थे। विजय ने कहा कि जब हमारी नाव नए निर्माणाधीन पुल के नजदीक पहुंची तो वहां लगे लोहे के डैम को क्रेन ने खींच लिया। इतने में तेज हवा आई और नाव पिलर की तरफ गई। इसी दौरान रस्सी फंसने से पिलर से टकराकर नाव पलट गई। (पढ़ें पूरी खबर) ------------------ पंजाब- बांके बिहारी क्लब, जिसके 13 श्रद्धालुओं की मौत हुई: दोस्त कीर्तन करते, फिर वृंदावन यात्रा कराने लगे; एक श्रद्धालु से ₹4500 लिए वृंदावन में हुए नाव हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इन सभी को लुधियाना के जगराओं का बांके बिहारी क्लब धार्मिक यात्रा पर लेकर गया था। जिसे आज से करीब 9 साल पहले दो सगे भाइयों और उनके एक दोस्त ने मिलकर बनाया। इसी हादसे में इन दो भाइयों में से एक की भी मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर) ------------------ वृंदावन हादसे से पहले के 4 VIDEO: पंजाब का युवक गा रहा था- नजर सांवरे लग न जाए कहीं... अचानक नाव डूब गई मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में हुए नाव हादसे से पहले के पंजाब के श्रद्धालुओं के 4 वीडियो सामने आए। जिनमें हादसे से ठीक पहले का मंजर साफ दिखाई दे रहा है। जिसमें श्रद्धालु भजन करते दिख रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- बूढ़ी मां के लिए बनाया AI बेटा:युवक ने जलती चिता से सुलगाया हुक्का; लोगों को पसंद आ रहा गोबर का सूप
    Next Article
    कानपुर के साइबर ठगों ने जंगल में बनाया ऑफिस:छुट्टी में आते और क्राइम कर लौट जाते थे, 'मिनी जामताड़ा' की कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment