Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन नाव हादसा, 9 लाशें पंजाब पहुंचीं:लुधियाना की एक युवती लापता, मिसिंग लिस्ट में भी नाम नहीं; कल 10 लोगों की मौत हुई थी

    9 hours ago

    2

    0

    वृंदावन में नाव हादसे में मारे गए लुधियाना के लोगों की लाशें घर पहुंच गई हैं। लुधियाना के दुगरी में अंजू गुलाटी, राकेश गुलाटी और मीनू बंसल शामिल हैं। जिनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। मीनू बंसल के बेटे निखिल बंसल ने कहा कि उसकी बहन डिंकी बंसल अभी लापता है। उसका नाम मिसिंग लिस्ट में भी नहीं है। प्रशासन हमारी मदद करे। जगराओं में 5 लोगों, कविता बहल, चरणजीत, मधुर बहल, पिंकी बहल और ईशान कटारिया की लाश पहुंची हैं। यहां लोगों की भारी भीड़ जमा है। मोगा में भी सपना हंस की लाश घर पहुंच गई है। वहीं CM भगवंत मान लुधियाना के दुगरी में शोक जताने के लिए पहुंच सकते हैं। कल (10 अप्रैल) को हुए हादसे में पंजाब के 10 लोगों की मौत हुई थी। जिनमें लुधियाना के एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं। इनमें मधुर बहल, उसकी माता कविता बहल, चाचा चरणजीत, चरणजीत की पत्नी पिंकी बहल, मधुर की बुआ आशा रानी, दूसरी बुआ अंजू गुलाटी और फूफा राकेश गुलाटी शामिल हैं। वहीं हादसे के बाद 2 बसों में गए 130 लोगों में से हादसे में बचे लोग घर लौट आए हैं। इनमें 90 जगराओं जबकि बाकी अन्य शहरों से थे। 9 अप्रैल की शाम को रवाना हुई बस में इन्होंने 4 दिन की वृंदावन यात्रा करनी थी लेकिन अब उसे स्थगित कर दिया है। वहीं वृंदावन में अब तक 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। अभी 5 लोग लापता हैं। शनिवार को दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आर्मी भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। पुलिस ने आरोपी नाव वाले पप्पू निषाद को हिरासत में ले लिया है। वह नाव डूबने के बाद लोगों को मरता छोड़कर वहां से फरार हो गया था। हादसे से पहले और डूबते के PHOTOS… वृंदावन नाव हादसे में मारे श्रद्धालुओं के आखिरी पल:राधे-राधे भजन गाते VIDEO वायरल, लुधियाना की महिला बोली-आधे घंटे में बोट पलटी वृंदावन हादसा-10 पर्यटकों की मौत, 5 अभी लापता:यमुना में 250 गोताखोर तलाश कर रहे; लोगों को मरता छोड़कर भागा नाव मालिक गिरफ्तार इस मामले के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी प्रधानाचार्य पर 5 साल की छात्रा से रेप आरोप:कुशीनगर में अस्पताल में भर्ती, शरीर पर घाव, लहूलुहान, डॉक्टरों ने भी जताई आशंका
    Next Article
    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल प्रयागराज पहुंचीं:6:30 घंटे रहकर अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगी शामिल, छात्र-छात्राओं से करेंगी संवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment