Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधिक सहायता सेवा शिविर का आयोजन:जिला जज ने कहा- अगर योजनाओं को लाभ अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचता तो न्याय अधूरा

    19 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी पुलिस लाइन मैदान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में न्यायपालिका, प्रशासन और पुलिस एक साथ उपस्थित हुए, जिसका उद्देश्य न्याय को आम जनता तक सुलभ बनाना था। जिला जज रुपेश रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि यदि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचता है, तो न्याय अधूरा है। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि अदालती फैसले केवल साक्ष्य और कानून पर आधारित होते हैं, न कि किसी व्यक्तिगत धारणा पर। उन्होंने छोटे भूमि विवादों में वर्षों तक चलने वाले मुकदमों पर चिंता व्यक्त की और मध्यस्थता व समझौते को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायिक प्रक्रियाओं की सीमित जानकारी होने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि कई लोग अन्याय होने पर सही जगह संपर्क करने से भी अनभिज्ञ होते हैं। जिलाधिकारी ने सुझाव दिया कि यदि गांव स्तर पर ही संवाद और समझौते की परंपरा को मजबूत किया जाए, तो अदालतों पर मुकदमों का बोझ कम हो सकता है। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने सुरक्षित वातावरण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके बिना कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि पुलिस मिशन शक्ति केंद्रों और परिवार परामर्श केंद्रों के माध्यम से सामाजिक विवादों को शुरुआती स्तर पर ही सुलझाने का प्रयास कर रही है। शिविर के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। सीएम युवा योजना के तहत 4 लाभार्थियों को 20 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबियां सौंपी गईं। इसके अतिरिक्त, विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर 150 से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ा और मौके पर ही मार्गदर्शन प्रदान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर के टण्डोला में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त:राजस्व-नगरपालिका टीम ने गाटा संख्या 289 पर निर्माण ध्वस्त किया
    Next Article
    मथुरा में बाइक की टक्कर से कंपाउंडर की मौत:दीवाना कला में सड़क पार करते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment