Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधवा महिला की बेटी को अपहरण की धमकी:बुलंदशहर के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, सुरक्षा की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र की एक विधवा महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। महिला ने जिलाधिकारी से शिकायत कर सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राम विहार निवासी रानी ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने पहले भी एक मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस मामले में आरोपी हरेंद्र पुत्र काले सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। रानी का आरोप है कि हरेंद्र लगातार उसे और उसकी लगभग 17 वर्षीय बेटी को परेशान कर रहा है। वह उन्हें जान से मारने और बेटी का अपहरण करने की धमकी देता है। महिला ने यह भी बताया कि 7 मार्च 2026 की रात आरोपी उसके घर आया था और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह विधवा है और उसके परिवार में कोई पुरुष सदस्य नहीं है, जिसके कारण वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उसे आशंका है कि आरोपी कभी भी उसके या उसकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि थाना कोतवाली नगर पुलिस को निर्देशित कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, उसे और उसकी बेटी को सुरक्षा प्रदान की जाए। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में व्यापारियों का बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन:स्मार्ट मीटर और बिजली समस्याओं को लेकर आक्रोश, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    बोमन ईरानी ने डोनाल्ड ट्रम्प से मांगा गैस सिलेडर:ईरानियों से बातचीत बयान पर कसा तंज, कहा- मैं तैयार हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment