Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विंध्य महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन:कलाकारों ने देवी गीत, भजन और लोक गायन से समा बांधा

    7 hours ago

    2

    0

    मिर्जापुर में विंध्य महोत्सव के तहत रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विंध्याचल कॉरिडोर के निर्माण के बाद दर्शनार्थियों की संख्या में वृद्धि और केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देशन में क्षेत्र के तेजी से विकास की बात कही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक एवं भक्ति संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गणेश प्रसाद गुप्ता, खोखा मिर्जापुरी, फगुनी देवी, पतालू देवी, बद्री कवि, अमरनाथ शुक्ला, सुनीता चौधरी, विद्यासागर, निहाल प्रसाद शर्मा, अमित दुबे, खुशबू दुबे, पंडित जितेंद्र भट्ट, इंजीनियर सुनील यादव, स्वस्तिका सिंह (भरतनाट्यम), शोभा उपाध्याय और हरिओम तिवारी सहित कई कलाकारों ने देवी गीत, भजन और लोक गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों द्वारा कलाकारों को देवी चित्र, चुनरी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार यादव और जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। महोत्सव के अगले दिन, 23 मार्च को भी सांस्कृतिक मंच पर कई सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें रमापति, निलेश कुमार, महेंद्र कुमार, सुषमा गुप्ता, पंकज कुमार, राम प्रसाद, संजय सुरीला, संजू तिवारी, राजाराम यादव, सृष्टि सिंह परिहार, नम्रता माली, प्रियंका चौहान, दीपेंद्र जागरण ग्रुप, दिव्या जागरण और शीलू शामिल हैं। ये कलाकार लोक गायन, देवी गीत और भजन की प्रस्तुतियां देंगे। विंध्य महोत्सव के दौरान प्रतिदिन आयोजित हो रहे इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरे जनपद में उत्सव का माहौल बना हुआ है, जिसका बड़ी संख्या में लोग आनंद ले रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में नई सख्ती:पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समय पर फीस जमा न करने वाले शोधार्थियों के पंजीकरण स्वतः निरस्त
    Next Article
    जहां की थी लूट, वहीं पुलिस ने मारी गोली:प्रतापगढ़ में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, शिक्षिकाओं से की थी लूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment