Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विंध्याचल चैत्र नवरात्र मेला पूरा:अधिकारियों, कर्मचारियों, पंडा समाज और सफाई मित्रों को किया गया सम्मानित

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी देवी के पावन धाम विंध्याचल में आयोजित चैत्र नवरात्र मेला नवमी तिथि के साथ सकुशल संपन्न हो गया। मेले के समापन अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, कर्मचारियों और विभिन्न समितियों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। विंध्य महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ। मेला ड्यूटी में तैनात सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी, विभागीय कर्मचारी, सफाई मित्र, नाविक, गोताखोर तथा विंध्य पंडा समाज के सदस्यों को देवी चित्र, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी गुलाब चंद्र, राजेश वर्मा, महेंद्र सिंह, अनेग सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव, अजीत सिंह, संतोष कुमार ओझा, क्षेत्राधिकारी विवेक जावला, अमर बहादुर सिंह, अंजय कुमार सिंह सहित कई अधिकारी शामिल थे। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण, विद्युत, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका और सूचना विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारियों और विंध्य महोत्सव समिति के सदस्यों को भी सम्मान प्रदान किया गया। वहीं, समिति की ओर से पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह और नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह को भी सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने अपने संबोधन में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बल, सफाई कर्मियों, पत्रकारों और पंडा समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के आपसी सहयोग और समन्वय से यह विशाल मेला सकुशल संपन्न हो सका। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्षों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रही, जिसके बावजूद भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और जनसुविधाओं को सफलतापूर्वक संचालित किया गया। नवरात्र मेले का सफल आयोजन प्रशासनिक टीम के सामूहिक प्रयास और कुशल नेतृत्व का परिणाम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    STEMI प्रोग्राम के तहत मेडिकल कॉलेज में 2 दिवसीय प्रशिक्षण:11 जिलों के 184 स्वास्थ्यकर्मियों को मिली जीवनरक्षक ट्रेनिंग
    Next Article
    राधा गोविन्द शयन आरती परिकर ने मनाया राम जन्म महोत्सव:दिल्ली से आए रसिक गायकों ने बांधा समां , भजनों से गूंजा उत्सव परिसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment