Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक अमित अग्रवाल बोले-सड़क, विकास कामों पर खर्च की निधि:अब अधूरे प्रोजेक्ट 1 साल में पूरे करेंगे, कचहरी में मल्टीलेवल पार्किंग बनवाएंगे

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ कैंट सीट से भाजपा विधायक अमित अग्रवाल अपने 4 साल के कार्यकाल को विकास कार्यों के लिहाज से अहम मानते हैं। उनका कहना है कि सड़क निर्माण, सौंदर्यीकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विधायक निधि के साथ अन्य फंड्स से भी तेजी से काम कराया गया है। हालांकि, कुछ बड़े प्रोजेक्ट अभी पाइपलाइन में हैं, जिन्हें वह बचे हुए 1 साल में पूरा करने का दावा करते हैं। पढ़िए विधायक का इंटरव्यू… सवाल: 4 सालों के अपने कार्यकाल में कौन से बड़े काम किए हैं? जवाब: विधायक निधि और अन्य फंड्स से क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य कराए हैं। सड़कों का निर्माण, लिंक रोड और बाईपास तैयार कराए गए। बिजली के खंभों को हटवाकर यातायात सुगम किया गया। कंकरखेड़ा में वैकल्पिक मार्ग बनाया गया। साथ ही, स्कूल-कॉलेजों में सोलर प्लांट, कंप्यूटर लैब और होम साइंस लैब की सुविधा दी गई। सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय बनाए गए। खाटू श्याम मंदिर में हॉल निर्माण, नौचंदी में विश्राम स्थल और गेट का काम कराया गया। इसके अलावा, जरूरतमंदों की मेडिकल हेल्प सीएम फंड से कराई, दिव्यांगों को ट्रायसाइकिल वितरित की और गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता दी गई। सवाल: क्या कोई ड्रीम प्रोजेक्ट अभी बाकी है? जवाब: भैंसाली ग्राउंड से बच्चा पार्क तक नाले पर फ्लाईओवर बनवाना प्रमुख योजना है। कचहरी में मल्टीलेवल पार्किंग, नॉर्थ रिंग रोड और बेगमब्रिज से सूरजकुंड तक एलिवेटेड रोड जैसे बड़े प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं। इसके अलावा, फुटओवर ब्रिज, ट्रैफिक सुधार और मंदिरों के सौंदर्यीकरण के कई काम पाइपलाइन में हैं, जिन्हें पूरा कराना प्राथमिकता है। सवाल: 2027 के चुनाव में टिकट को लेकर क्या स्थिति है? जवाब: मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं और पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। संगठन जो जिम्मेदारी देगा, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। सवाल: क्या आपके बेटे की भी दावेदारी है? जवाब: मेरा पूरा परिवार पार्टी के लिए कार्यकर्ता के रूप में काम करता है। बेटा भी सेवा कर रहा है, लेकिन टिकट का फैसला पूरी तरह पार्टी पर निर्भर है। सवाल: यूजीसी के मुद्दे का चुनाव पर कितना असर पड़ेगा? जवाब: इस तरह के प्रस्तावों की जरूरत नहीं है। इसका चुनाव पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा, यह सिर्फ भ्रम फैलाने की कोशिश है। सवाल: भाजपा में सवर्णों के साथ भेदभाव के आरोपों पर क्या कहेंगे? जवाब: भाजपा में सभी वर्गों को समान अवसर मिलता है। महिलाओं की भागीदारी भी लगातार बढ़ाई जा रही है, जो इसका उदाहरण है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में किशोरी का अपहरण, तीन पर नामजद FIR:पिता ने मौलाना समेत तीन भाइयों पर लगाया भगाने का आरोप
    Next Article
    पेट्रोल पंपों पर तीसरे दिन भी देर रात तक भीड़:गोंडा में लोग डिब्बे-ड्रम लेकर लाइन में लगे, धक्का-मुक्की, गाली गलौज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment