Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक छोटेलाल बोले- फतेहाबाद में बनेगा मिनी स्टेडियम:2027 में बेटे को टिकट मिला तो वो चुनाव लड़ेगा, पार्टी हमें देगी तो हम मैदान में होंगे

    2 hours ago

    1

    0

    अपने पूरे 4 साल फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराने के अलावा कुछ नहीं किया। अब फतेहाबाद में मिनी स्टेडियम बनवाऊंगा और श्रीराम निषाद की विशाल प्रतिमा लगवानी है। ये दो काम अब प्राथमिकता पर रहेंगे। पूरे फतेहाबाद क्षेत्र में सड़कों का नेटवर्क तैयार करवाया है। इसके लिए सरकार के सालाना 100 करोड़ से अधिक खर्च हुए हैं। बेटे को टिकट मिलता है तो बेटा 2027 में चुनाव लड़ेगा...पार्टी हमें देगी तो हम चुनाव लड़ेंगे। ये कहना है आगरा के फतेहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का। उन्होंने कहा- 2027 में मुझे 65 से 70% तक वोट मिलेगा। अब विस्तार से पढ़िए दैनिक भास्कर द्वारा उनसे पूछे गए सवालों के जवाब... सवाल: विकास कार्यों के आधार पर आप 10 में से अपने आपको कितने नंबर देंगे? जवाब: हम तो अपने आपको 10 में से 10 से भी ज्यादा नंबर देंगे। क्योंकि हमने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के अलावा किया ही क्या है। जिस दिन से शपथ ली है, उस दिन से क्षेत्र की जनता के बीच हैं। क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए अपने आपको पूरी तरह से झोंक दिया है। सवाल: इन 4 सालों में आपने अपने क्षेत्र में कौन सा बड़ा काम किया? जवाब: एनएच-3 से कुर्राचित्तरपुर होते हुए देवरी रोड तक रोड का काम हुआ है। इतना ही नहीं, सबसे पहले आगरा-देवरी रोड को 7 मीटर चौड़ा करने का काम किया। दूसरा लगभग 14 किमी लंबे आगरा-फतेहाबाद रोड से ईधोन मार्ग 5.5 मीटर चौड़ा कराया। कभी यहां 8 किमी तक यमुना का रेत हुआ करता था। वहां हमने रोड बनाने का काम किया। धमौटा से शमसाबाद रोड 5.5 मीटर रोड को जोड़ने का काम किया। एक साल में लगभग 100 करोड़ रुपये के सड़क मार्ग के काम कराए हैं। इसके अलावा नाली-खरंजों के काम तो पूरे साल चलते ही रहते हैं। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश सड़कें पक्की हैं। सवाल: अब कौन सा काम प्राथमिकता पर रहेगा? जवाब: फतेहाबाद में मिनी स्टेडियम बनवाना है। यह स्वारा ग्राम पंचायत में बनेगा। इसके लिए कवायद चल रही है। दूसरा ऊटगंन नदी पर पुल भी बनना है। फतेहाबाद बाईपास पर श्रीराम निषाद की विशाल प्रतिमा लगेगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। सवाल: 2027 में आप चुनाव लड़ेंगे? जवाब: 2027 में मैं चुनाव लडूंगा। अगर, बेटे को टिकट मिलती है तो बेटा चुनाव लड़ेगा। पार्टी हमें टिकट देगी तो हम चुनाव लड़ेंगे। सवाल: भाजपा से टिकट मिलने की कितनी उम्मीद है? जवाब: भाजपा से ही टिकट लेंगे। इधर-उधर कुछ नहीं है...इधर-उधर जो जाता है, उससे राजनीतिक नुकसान होता है। पिछली बार मुझे 50.45% वोट मिले थे। 49.55% में बाकी सभी प्रत्याशी थे। आने वाले चुनाव में मुझे 65 से 70% वोट मिलेगा। क्षेत्र की जनता के बीच मैं लगातार सक्रिय हूं। जनता का पूरे सहयोग मिलता है। सवाल: आने वाले समय में क्या स्थिति लग रही है? जवाब: मुझे लगता है चुनाव टल भी सकता है। वैश्विक स्थिति ऐसी बन रही है। कई देशों के बीच युद्ध चल रहा है। अगर, ऐसी ही स्थिति रही तो चुनाव टल सकते हैं। जब संसाधनों का अभाव हो जाएगा तो चुनाव कैसे होगा?
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी:अब अप्रैल अंत तक चलेगी, यात्रियों को मिलेगी राहत
    Next Article
    महावीर जयंती पर शहर में निकल रही शोभायात्रा:2625वां है जन्म कल्याणक, यात्रा में आचार्य विद्यासागर और सभी तीर्थंकरों की हैं झाकियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment