Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक डॉ. एचएन पटेल बोले- सगड़ी में 150 सड़कें बनवाई:पुल और नालों का काम किया, 2027 में पार्टी जो आदेश देगी, वही मान्य होगा

    3 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ जिले की सगड़ी विधानसभा से सपा विधायक डॉ. एचएन पटेल को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले के सगड़ी विधानसभा से टिकट दिया था। 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिला था और चुनाव जीतकर मैदान में आए। 4 सालों में सगड़ी विधानसभा में बड़ी संख्या में नाले, नालियों, इंटरलॉकिंग का निर्माण करने के साथ बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का विधायक निधि से इलाज भी करवाया। सपा विधायक का कहना है कि अपने विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से विकास कार्य करने के साथ 150 से अधिक सड़के शासन और प्रशासन से अनुरोध कर लाई गई। ऐसे में सपा विधायक के चार वर्ष के कार्यकाल और विकास कार्यों का लेखा-जोखा दैनिक भास्कर ने जानने का प्रयास किया। इन्हीं सब मुद्दों पर सपा विधायक डॉक्टर एचएन पटेल से बात हुई। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: पिछले 4 वर्ष के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: हम लोगों का अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास करना नैतिक कर्तव्य है। विधायकों को जो बजट मिलता है हम लोग कोशिश करते हैं कि पूरे बजट को विधानसभा के विकास में खर्च किया जाए। एक-एक पैसे का हिसाब दे सकता हूं। विकास कार्यों पर नंबर देने की बात पर सपा विधायक का कहना है कि यह काम जनता का है। हमारा काम अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास करने का है। सवाल: पिछले 4 वर्षों में सबसे बड़ा काम जो आपने कराया हो? जवाब: यदि विधायक निधि की बात की जाए तो बंधे के उत्तर तरफ जहां सरयू नदी में बाढ़ आती है। और बाढ़ आने के कारण तांडव शुरू हो जाता है। और वह पूरा इलाका जल भराव वाला इलाका हो जाता है। ऐसे में इस इलाके के रहने वाले स्कूली बच्चों को आने-जाने के लिए नाव का ही सहारा लेना पड़ता है। हमारी सरकार से पुलों की मांग थी। विधानसभा के सभी लोगों की मांग पर एक पुल का निर्माण कराया। इसके साथ ही विधायक निधि के अलावा भी 150 से अधिक शासन और प्रशासन से अनुरोध करके सड़के बनवाई। जिले में 19 सड़के मंडी परिषद की थी। उसे लाया गया। उनमें से 11 सड़कें हमारे विधानसभा सगड़ी में आई। इस मुद्दे को हमने विधानसभा में उठाया भी था। जिसके कारण मंडी परिषद से सड़कों की स्वीकृति मिली थी। सवाल: ऐसा कौन सा काम जिसे आप नहीं करा पाए हैं? जवाब: अपने विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाएं मेरे दिमाग में है। हमारी प्राथमिकता है कि सरकार की एक पॉलिसी आई थी कि प्रदेश की सभी विधानसभा में एक खेल स्टेडियम का निर्माण कराया जाए। हम लोगों से प्रस्ताव भी मांगा गया था। हमारा प्रयास होगा कि आने वाले समय में अपनी सगड़ी विधानसभा में एक स्टेडियम का निर्माण कराया जाए। जिससे कि विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को खेलने के साथ-साथ खेलने की प्रेक्टिस करने में आसानी हो। इसके साथ ही सहबदिया गांव जो की घाघरा नदी की कटान से कटने जा रहा था। काफी मशक्कत के बाद 8 करोड़ 60 लाख की परियोजना थी। उसे धरातल पर उतारने का काम किया। और नदी की कटान से उस एरिया को बचाने का काम किया है। सवाल: क्या 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार हैं? जवाब: हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंशा है कि जितने भी सिटिंग विधायक हैं। उनको सभी को चुनाव लड़वाया जाए। हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंशा के विपरीत तो जा नहीं सकते। राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में दुकान से बैटरी और इन्वर्टर चोरी:चोर सीढ़ी लगाकर घुसे, तीसरी बार हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    बेमौसम बारिश से किसानों को हुआ नुकसान:ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान, किसान 72 घंटे के अंदर दे सकते हैं सूचना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment