Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक राजा भैया के पास हथियारों का जखीरा:पत्नी भानवी सिंह बोलीं- मेरी जान को खतरा; सबूतों के साथ PMO में शिकायत की

    14 hours ago

    1

    0

    यूपी के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने अपने पति के खिलाफ प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। भानवी का दावा है कि राजा भैया के पास अवैध हथियारों का जखीरा है। इसमें कुछ ऐसे हथियार हैं, जिनसे मास डिस्ट्रक्शन हो सकता है। मतलब- हमले में तमाम लोग मारे जा सकते हैं। ये हथियार जन सुरक्षा और आंतरिक शांति के लिए खतरा बन सकते हैं। भानवी सिंह ने राजा भैया पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। PMO ने गृह मंत्रालय को जांच के लिए आदेश दिया है। बता दें कि राजा भैया और उनकी पत्नी भावनी सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों की शादी करीब 30 साल पहले हुई थी। अब विस्तार से पढ़िए... भानवी सिंह ने लिखा- ‘मेरी जान को खतरा’ भानवी सिंह ने PMO में 3 जून, 2025 को खुद पेश होकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। एक लेटर भी सौंपा था। जिसमें कहा, उनके पति अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और उनके पास अवैध व घातक हथियारों का बड़ा स्टॉक है, जो लोक व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है। इन हथियारों में नाटो ग्रेड की जिगाना पिस्टल, ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफल्स और कई अन्य घातक हथियार शामिल हैं। भानवी सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पति ने उनके खुद के लाइसेंसी हथियार भी जबरन छीन लिए हैं। उन्होंने लिखा कि उन्हें लगातार मौत की धमकियां मिल रही हैं और एक बार तो उनके पति ने कमरे में गोली चलाई, जिसमें उनकी छोटी बेटी बाल-बाल बची थीं। CBI को भी भेज चुकी हैं शिकायत भानवी ने बताया कि वह पहले ही इन सभी मामलों में CBI डायरेक्टर को विस्तृत शिकायत दे चुकी हैं। उन्होंने पीएमओ से इस मामले को गंभीरता से लेने और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। गृह मंत्रालय करेगा जांच भानवी सिंह का दावा है कि यह मामला सिर्फ एक परिवार के बीच विवाद का नहीं, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा मामला है। PMO ने उनकी शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए इसे गृह मंत्रालय को भेज दिया है। अब गृह मंत्रालय की तरफ से जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। अब जानिए कौन हैं भानवी सिंह? भानवी सिंह बस्ती राजघराने के कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरी बेटी हैं। उनका जन्म 10 जुलाई, 1974 को बस्ती में हुआ था। उन्होंने बस्ती और लखनऊ में पढ़ाई की। भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से 1995 में उनकी शादी हुई। दोनों के 4 बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे शिवराज प्रताप सिंह, बृजराज प्रताप सिंह और दो बेटियां राघवी, बृजेश्वरी सिंह हैं। शादी के समय राजा भैया करीब 25 साल के थे। कुछ साल से दोनों के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई थी। इस बीच भानवी सिंह राजा भैया से अलग होकर अपने दिल्ली स्थित आवास पर रहने लगी थीं। चल रहा है तलाक का केस राजा भैया और भानवी के बीच तलाक का मामला चल रहा है। भानवी पिछले कई सालों से पति से अलग दिल्ली में रह रही हैं। नवंबर, 2022 में उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। उन्होंने क्रूरता के आधार पर तलाक मांगा था। कहा था- उन्होंने घर छोड़ दिया है। भानवी ने कोर्ट में राजा भैया पर मारपीट और अवैध संबंध का आरोप लगाया था। राजा भैया से ज्यादा अमीर हैं भानवी ​​​​राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह बिजनेस करती हैं। उनके पास राजा भैया से ज्यादा संपत्ति है। 2017 के चुनाव में राजा भैया ने अपने हलफनामे में 14 करोड़ की संपत्ति का जिक्र किया था। इसमें से 7.2 करोड़ की संपत्ति पत्नी भानवी के नाम और 6 करोड़ की संपत्ति अपने नाम बताई थी। राजा भैया के बारे में जानिए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक को नीले ड्रम में भरा…फिर पेट्रोल डालकर जलाया:पिता बोला-बेटी का नहाते हुए बनाया था वीडियो, डेढ़ साल बाद पकड़ा गया
    Next Article
    गोरखपुर में भागवत कथा का चौथा दिन:बाल व्यास श्वेतिमा ने सुनाई प्रह्लाद और वामन अवतार की कथा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment