Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक दीपक पटेल बोले- सालभर में हमने बहुत विकास किया:40 साल से गंगा पुल की मांग थी, अब बनेगा; 2027 के टिकट पर पार्टी फैसला लेगी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज की फूलपुर से भाजपा विधायक दीपक पटेल ने कहा- डबल इंजन सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास कामों को नई गति मिली है। सड़क, पुल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं में बड़ा बदलाव हुआ है। सलोरी से हेता पट्टी के बीच गंगा पर करीब 1000 करोड़ रुपए की लागत से पुल को मंजूरी भी मिल गई है, ये क्षेत्र की 40 साल पुरानी मांग थी। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने अपने कामकाज, क्षेत्र की चुनौतियों और 2027 के चुनाव को लेकर खुलकर बात की। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: फूलपुर से विधायक बनने के बाद क्षेत्र में सबसे बड़े कौन-कौन से विकास कार्य कराए हैं? जवाब: डबल इंजन की सरकार में मुख्यमंत्री जी का विशेष आशीर्वाद मिला है, इसलिए कई बड़े काम हुए हैं। हाल ही में सलोरी से हेता पट्टी तक गंगा पर एक बड़े पुल को मंजूरी मिली है। इसकी मांग पिछले करीब 40 वर्षों से की जा रही थी, क्योंकि बनारस रोड को जोड़ने के लिए गंगा पर सिर्फ एक पुराना पुल था, जो 40 साल से ज्यादा पुराना है। करीब 1000 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस पुल से फूलपुर के साथ गंगा पार बनारस तक के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सवाल: पिछले चार साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: मुझे विधायक बने अभी एक साल ही हुआ है, क्योंकि मैं उपचुनाव में आया हूं। लेकिन अगर खुद से नंबर देना हो तो मैं अपने काम को 10 में से 11 नंबर दूंगा। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जिसे आप अब तक नहीं करा पाए हैं? जवाब: पिछली सरकारों के समय विकास की काफी जरूरत थी। पिछले साल महाकुंभ का ऐतिहासिक आयोजन हुआ, जिसमें बड़ा हिस्सा हमारी विधानसभा क्षेत्र में भी आता है। पूरे प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्य हो रहे हैं। प्रयागराज में आजादी से पहले गंगा और यमुना पर केवल तीन पुल थे, जबकि अब छह नए पुल बन रहे हैं। हमारी विधानसभा में भी सड़कों का चौड़ीकरण हुआ है और बिजली की स्थिति बेहतर हुई है। पहले 8–9 घंटे बिजली मिलती थी, अब औसतन 20 से 22 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। सवाल: एक विधायक के रूप में आपका विजन क्या है? जवाब: मेरा प्रयास रहता है कि मैं लगातार जनता के बीच उपलब्ध रहूं और उनकी समस्याओं को समझूं। समस्याएं बहुत हैं और उनका समाधान एक साथ नहीं हो सकता। लेकिन हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि योगीजी जैसे मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन मिलता है। जब भी क्षेत्र के विकास को लेकर उनसे कोई मांग करते हैं तो वे उसे गंभीरता से लेते हैं। सवाल: क्या आप 2027 के चुनाव में टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैं वर्तमान में सिटिंग विधायक हूं, इसलिए स्वाभाविक रूप से मेरी दावेदारी है। लेकिन, टिकट का फैसला पार्टी नेतृत्व करता है कि किसे चुनाव लड़ाना है। सवाल: समाजवादी पार्टी और अन्य दल फूलपुर में सक्रिय हैं। आप उनकी चुनौती को कैसे देखते हैं? जवाब: जहां तक समाजवादी पार्टी की सक्रियता की बात है, मुझे क्षेत्र में कहीं खास सक्रियता दिखाई नहीं देती। पिछले तीन चुनावों में वे हारते आए हैं और इस बार भी मुकाबले में उनकी स्थिति मजबूत नहीं है। सवाल: फूलपुर क्षेत्र की तीन सबसे बड़ी समस्याएं क्या हैं और उनके समाधान के लिए क्या प्रयास किए? जवाब: सिर्फ फूलपुर ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याएं रही हैं। पिछले 5 वर्षों में इन क्षेत्रों में बड़ा बदलाव हुआ है। जो समस्याएं अभी बाकी हैं, उन्हें दूर करने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। सवाल: अगर दोबारा मौका मिलता है तो आपकी प्राथमिकताएं क्या होंगी? जवाब: हम लगातार सक्रिय हैं और विकास काम करा रहे हैं। जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। अगर आगे अवसर मिलता है तो जो काम अभी अधूरे हैं, उन्हें पूरा करने पर पूरा ध्यान रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में यूजीसी 2026 विनियमों का विरोध:समिति ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को पुनर्विचार के लिए भेजा पत्र
    Next Article
    विधायक दिनेश खटीक बोले- जनता हमेशा भाजपा के साथ रही:विकास के दम पर फिर जीतेंगे; हमने खोई पहचान दिलाई, कृष्ण-पांडव मंदिर बनवाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment