Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाहिता की संदिग्ध मौत,मायके पक्ष का दहेज हत्या का आरोप:एटा में शादी के एक साल बाद 2 लाख और सोने की चेन के लिए उत्पीड़न

    6 hours ago

    2

    0

    एटा के अवागढ़ क्षेत्र के यादवनगर देहात में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिरोजाबाद जिले के नगला बली थाना एका निवासी सत्यवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन साधना की शादी 25 अप्रैल 2025 को यादवनगर अवागढ़ देहात निवासी अतीत पुत्र केरन सिंह के साथ हुई थी। सत्यवीर का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये नकद और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर साधना के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। परिजनों के अनुसार, साधना ने कई बार अपने साथ हो रहे उत्पीड़न की जानकारी मायके वालों को दी थी। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे उन्हें साधना की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर साधना मृत पाई गईं, जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की। पीड़ित भाई सत्यवीर ने आरोप लगाया है कि पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने मिलकर उनकी बहन की पिटाई कर हत्या की है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    93 श्रमिकों की बेटियों का सामूहिक विवाह:बहराइच में श्रम विभाग की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
    Next Article
    हाथरस में बाल श्रम उन्मूलन अभियान:पुलिस ने कारखानों में चेकिंग अभियान चलाया, लोगों को किया जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment