Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवादित धार्मिक स्थल पर 800 मुस्लिमों ने नमाज अदा की:सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ और इंस्पेक्टर की मौजूदगी में की गई, जन्माष्टमी पर रहा अलर्ट

    41 minutes ago

    1

    0

    संभल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शुक्रवार की जुमे की नमाज के कारण पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर था। कड़ी सुरक्षा के बीच 700 से 800 नमाजी विवादित धार्मिक स्थल पर नमाज पढ़ने पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, सीओ संभल कुलदीप कुमार और इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने पैदल गश्त की। शहर इमाम मौलाना आफ़ताब हुसैन वारसी ने नमाज पढ़ाई। शुक्रवार को संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ी गई। दोपहर 01:40 बजे मुस्लिम समुदाय के लोग जामा मस्जिद पहुंचे और नमाज अदा की। करीब 03 बजे तक सभी नमाजी अपने घरों को लौट गए। सत्यव्रत पुलिस चौकी पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से जामा मस्जिद पर लगातार निगरानी रखी गई। चौकी प्रभारी सतीश कुमार आरपीएफ और पीएसी के साथ अलर्ट पर रहे। मस्जिद आने वाले तीन रास्तों पर बैरियर लगाकर आरपीएफ-पीएसी के 50 जवान तैनात किए गए थे। 24 नवंबर 2024 की हिंसा के बाद से विवादित धार्मिक स्थल के चारों ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नमाज पढ़ने वालों के अलावा किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं दी गई। नमाजी याबर एडवोकेट ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ी गई। नमाज में करीब 1000 लोग मौजूद थे और बारिश के कारण मौसम भी सुहावना था। अल्ली पहलवान ने कहा कि बहुत सुकून भरे माहौल में नमाज पढ़ी गई। मस्जिद के आसपास पुलिस तैनात थी और नमाजियों को कोई दिक्कत नहीं हुई। इमाम साहब ने संभल शहर सहित देश-दुनिया में अमन-शांति की दुआ कराई। इस दौरान मस्जिद में इसरार खां, फैसल, जियाउल हक, रेहान, इसराईली, अजीम, मौ. शाह हुसैन, मोहम्मद अकरम, कमर, कमाल, शमीम, नवाब साद आदिल, इसरार हुसैन, आदिल, शकील, अकील, नंन्हे, गुलाम आजाद, तैयब हसन, मोहम्मद तालिब इब्राहिम, पप्पू और फिरोज सहित कई लोग मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर के 5 नेताओं को भाजपा क्षेत्रीय टीम में जिम्मेदारी:जयप्रकाश शाही, राधेश्याम पांडेय और रणजीत राय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने
    Next Article
    बाढ़ में फंसे लोगों के बचाव में उतरी NDRF:कानपुर में भौती पनका पुल बंद कराया गया, रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment