Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्यापारी को बंधक बनाकर लूटा:5 से ज्यादा हथियार बंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, मथुरा में वारदात से दहशत में आया पीड़ित व्यापारी

    1 hour ago

    2

    0

    मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के टैंटी गांव में गुरुवार की देर रात हथियार बंद बदमाशों ने व्यापारी के घर धावा बोल दिया। बदमाशों ने व्यापारी और उसके परिवार को बंधक बनाया और उसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश जाते जाते सीसीटीवी कैमरे और उसकी DBR को भी अपने साथ ले गए। वारदात के बाद से पीड़ित व्यापारी परिवार दहशत में है। कस्बे में है पीड़ित की दुकान टैंटी गांव में हरिया रोड पर अजय अग्रवाल की खल चुनी की दुकान है। दुकान के ऊपर ही मकान बना हुआ है जहां वह पत्नी और पिता के साथ रहते हैं। गुरुवार की देर शाम को अजय अग्रवाल दुकान बंद कर सोने के लिए अपने मकान में चले गए। अजय अग्रवाल और उनकी पत्नी नीचे सोए हुए थे जबकि उनके पिता मकान के ऊपरी मंजिल पर सोए हुए थे। देर रात घर में घुसे बदमाश गुरुवार की देर रात करीब 1 बजे अज्ञात हथियार बंद 5 से ज्यादा बदमाश अजय अग्रवाल के मकान में घुस आए। बदमाशों ने सबसे पहले मकान के नीचे के हिस्से में सोए हुए अजय अग्रवाल और उनकी पत्नी को हथियारों के बल पर बंधक बनाया। इस दौरान ऊपर की मंजिल पर मौजूद बदमाशों ने अजय अग्रवाल के पिता को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने अजय अग्रवाल से अलमारी और तिजोरी की चाबी मांगी। लाखों रुपए का माल लूटकर ले गए बदमाश बंधक बने अजय अग्रवाल ने हथियार बंद बदमाशों को चाबी दे दी। जिसके बाद बदमाशों ने बड़े इत्मीनान से घर के हर हिस्से की तलाशी ली। अजय अग्रवाल ने बताया कि बदमाश उनके पास मौजूद नगद 3 लाख रुपए,हाथों में पहनी अंगूठी,पत्नी के कानों में पहने कुंडल के अलावा अन्य आभूषण लूट ले गए। अजय अग्रवाल के अनुसार बदमाश करीब 30 लाख रुपए से ज्यादा की लूट कर गए। बताया जा रहा है कि बदमाश 2 घंटे तक वारदात को अंजाम देते रहे। बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस वारदात की जानकारी मिलते ही सुरीर पुलिस सकते में आ गई। मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। हथियारों के बल पर 5 से ज्यादा बदमाशों द्वारा की गई लूट की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने पीड़ित व्यापारी से वारदात की जानकारी ली। इसके बाद बदमाशों की धर पकड़ के लिए टीम बना दी। फिलहाल आक्रोशित व्यापारियों ने वारदात के खुलासे की मांग करते हुए अपनी दुकान बंद कर दी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कूड़े के पहाड़ पर बना राप्ती इको पार्क, देखें VIDEO:'वेस्ट टू वंडर थीम' पर आधारित, जानिए पार्क की खासियत
    Next Article
    लखनऊ के होटल में युवक की संदिग्ध मौत:मुंह से निकल रहा था झाग, नोएडा से दोस्तों के साथ घूमने आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment