Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्यापारी पर हमले के बाद पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी:प्रयागराज में देर रात तक चला बवाल, ट्रैक्टर-बाइक फूंकी, छह जख्मी

    14 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के नवाबगंज में दो व्यापारियों की मारपीट के बाद जमकर बवाल हुआ। यहां पथराव के साथ ही तोड़फोड़ व आगजनी की गई। एक ट्रैक्टर व बाइक फूंक दी गई और कार में तोड़फोड़ की गई। बवाल के दौरान दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स लगातार गश्त कर रही है। रात 10 बजे शुरू हुआ विवाद घटना रविवार रात 10 बजे के करीब हुई। मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले मुन्ना यादव हार्डवेयर की दुकान संचालित करते हैं। रात में दुकान बंद करने के बाद वह अपने भाई नितिन के साथ घर लौट रहे थे। हथिगहां बाजार के पास वहीं के रहने वाले कालीचरण से विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण इसी दौरान खबर फैल गई कि मुन्ना यादव व नितिन को घेरकर पीटा जा रहा है। इसकी सूचना पर मोहम्मदपुर गांव से दर्जनों की संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर पथराव किया गया। मौके पर तोड़फोड़ शुरू हो गई। कालीचरण के घर पहुंचकर भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने उसके ट्रैक्टर में आग लगा दी और घर के बाहर खड़ी एक बाइक भी फूंक दी। उसकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। रात 12 बजे के करीब हालात किए जा सके नियंत्रत जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बवाल शांत करा पाने में नाकाम रही। इसके बाद कई थानों की फोर्स लेकर अफसर मौके पर पहुंचे। तब जाकर भीड़ को खदेड़ा गया। तब जाकर करीब दो घंटे बाद मौके पर स्थिति नियंत्रित की जा सकी। तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। सुबह एक बार फिर मौके पर पहुंचकर अफसरों ने जांच पड़ताल की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्राइवेट स्कूलों की अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शन:संभल में अभिभावकों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    मैनपुरी पुलिस पर महिला से फोन छीनने का आरोप, VIDEO:पूर्व सैनिक के घर पर अवैध कग्ब्जा मुक्त कराने पहुंची थी, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment