Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    WEF BCG Report: अत्यधिक गर्मी से बचाव के उपाय सिर्फ 28 फीसदी कंपनियों में लागू

    1 day ago

    1

    0

    अत्यधिक गर्मी का कर्मचारियों के स्वास्थ्य और उत्पादकता पर गंभीर असर पड़ने के बारे में बढ़ती जागरूकता के बावजूद दुनियाभर में केवल 28 प्रतिशत कंपनियों ने ही इस समस्या से निपटने के लिए कदम उठाए हैं या उन्हें बड़े स्तर पर लागू किया है। यह बात एक नयी रिपोर्ट में कही गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 50 प्रतिशत संगठनों ने अभी तक इस बात का व्यवस्थित आकलन नहीं किया है कि अत्यधिक गर्मी उनके कार्यबल को प्रत्यक्ष संचालन या मूल्य शृंखलाओं में किस प्रकार प्रभावित करती है।विश्व आर्थिक मंच और बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट का शीर्षक ‘वर्कफोर्स हीट रेजिलिएंस : एन एक्शनएबल फ्रेमवर्क टू क्लोज द एग्जीक्यूशन गैप’ है। इस विश्लेषण के लिए विशेषज्ञों ने जनवरी से मार्च 2026 के बीच एक सर्वेक्षण किया, जिसमें दुनिया के सभी प्रमुख क्षेत्रों से 40 वरिष्ठ अधिकारियों ने जवाब दिए। इन प्रतिभागियों में खाद्य एवं कृषि, निर्माण क्षेत्र, लॉजिस्टिक्स एवं आपूर्ति शृंखला, विनिर्माण, खनन, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवा समेत 10 क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल थे।रिपोर्ट में बताया गया है कि 2.4 अरब से ज़्यादा कर्मचारी अत्यधिक गर्मी के संपर्क में आते हैं, जिसके कारण दुनिया भर में हर साल कम से कम 2.2 करोड़ लोग घायल होते हैं और 18,000 लोगों की मौत होती है। इसमें कहा गया है, ‘‘कर्मचारियों पर गर्मी के जोखिम को कम करने के लिए महत्वपूर्ण कदम नहीं उठाए गए तो बढ़ते तापमान के कारण 2030 तक उत्पादकता में 2.4 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो सकता है।’’ रिपोर्ट में कंपनियों को कर्मचारियों पर अत्यधिक गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए कई उपाय अपनाने का सुझाव दिया गया है। इसमें कहा गया है कि काम और आराम के बीच उचित अंतराल, छाया की व्यवस्था और पर्याप्त पानी की उपलब्धता से गर्मी के कारण होने वाली बीमारियों और अनुपस्थिति को कम किया जा सकता है तथा उत्पादकता को स्थिर रखने में मदद मिल सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें
    Next Article
    जातिवार जनगणना के बाद UP का चार हिस्सों में हो सकता है बंटवारा: Om Prakash Rajbhar

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment