Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    West Bengal Elections 2026: बीजेपी ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, मैनागुड़ी में उम्मीदवार बदला

    3 hours from now

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की, जिसमें उत्तर 24 परगना जिले की बागदा सीट से केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा ठाकुर का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही, भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए 287 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जिनके लिए मतदान दो चरणों में होगा। पार्टी ने मैनागुड़ी निर्वाचन क्षेत्र में भी अपना उम्मीदवार बदल दिया है और कौशिक रॉय के स्थान पर दलीम रॉय को मैदान में उतारा है। पार्टी ने हावड़ा दक्षिण से श्यामलाल हाटी, नटबारी से गिरिजा शंकर रॉय और सीताई से आशुतोष बर्मा को उम्मीदवार बनाया है। उत्तम कुमार बनिक मगराहट पुरबा से, देबांशु पांडा फाल्टा से, देबाशीष धर सोनारपुर उत्तर से और रंजन कुमार पॉल पंचला से चुनाव लड़ेंगे। इसके अतिरिक्त, संतोष पाठक, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं, को पार्टी ने कोलकाता के चौरंगी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee के भड़काऊ बयान के खिलाफ BJP पहुँची चुनाव आयोग, TMC प्रमुख को प्रचार से प्रतिबंधित करने की माँगउम्मीदवारों की पूरी सूची 1. सिताई (एससी) आशुतोष बर्मा2. नटबारी गिरिजा शंकर रॉय3. बागदा (एससी) सोमा ठाकुर4. मगराहाट पुरबा (एससी) उत्तम कुमार बनिक5. फाल्टा देबांगशु पांडा6. सोनारपुर उत्तर देबाशीष धार 7. चौरंगी संतोष पाठक8. हावड़ा दक्षिण श्यामल हाटी 9. पांचला राजन कुमार पॉल 10. चांदीपुर पीयूष कांति दास11. गरबेटा प्रदीप लोढ़ा12. मेमारी मानव गुहा 13. बाराबनी अरिजीत रॉय14. मयनागुरी दलीम रॉय इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee के भड़काऊ बयान के खिलाफ BJP पहुँची चुनाव आयोग, TMC प्रमुख को प्रचार से प्रतिबंधित करने की माँगपश्चिम बंगाल चुनाव 2026पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा में 2011 से ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। पहले चरण में पुरुलिया, बांकुरा, झाड़ग्राम, बीरभूम, पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर, जलपाईगुड़ी, मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तरी और दक्षिणी दिनाजपुर, पश्चिमी बर्धमान, दार्जिलिंग, कूचबिहार, अलीपुरद्वार और कालिम्पोंग में मतदान होगा। दूसरे चरण में पूर्वी बर्धमान, नादिया, उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना, हावड़ा, हुगली और कोलकाता में मतदान होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Prabhasakshi NewsRoom: Biju Patnaik पर Nishikant Dubey के विवादित बयान से BJP में मचा घमासान, विरोध में उतरे Baijayant Panda
    Next Article
    जमीन पर आए तो आसमान में भेंज देंगे, ईरान ने ट्रंप की सेना को दिखा दिया ट्रेलर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment