Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले-हमारे यहां सड़कों पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता:दंगाइयों की संपत्ति गरीबों में बांट देते हैं; असम में पहली रैली

    3 hours ago

    1

    0

    'हम कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। कांग्रेस ने कहा कि राम तो हुए ही नहीं। कांग्रेस के सहयोगियों ने राम के अस्तित्व को नकारने का काम किया, लेकिन, भाजपा की डबल इंजन की सरकार में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो गया। अब यूपी में कर्फ्यू नहीं लगता। नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा। सड़क पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता है। किसी धर्म से चिल्लाने की आवाज नहीं आती है। अगर किसी ने दंगा करने का दुस्साहस किया तो उसकी संपत्ति जब्त कर गरीबों और दलितों में बांट दी जाती है।' ये बातें सीएम योगी ने असम में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान शुक्रवार को कहीं। वे बरबेटा विधानसभा सीट पर एनडीए के उम्मीदवार दीपक कुमार दास के समर्थन में रैली करने पहुंचे थे। 1. ‘कांग्रेस के सहयोगियों ने राम के अस्तित्व को नकारने का काम किया’ योगी ने कहा- डबल इंजन सरकार विरासत का सम्मान करती है। यह केवल डबल इंजन सरकार ही कर सकती है। जहां-जहां भाजपा सरकार है, वहां काम कर के दिखाया है। अयोध्या में रामजन्मभूमि के लिए आंदोलन चलता था, असम से भी लोग आते थे। हम कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, कांग्रेस ने कहती थी कि राम तो हुए ही नहीं। कांग्रेस के सहयोगियों ने राम के अस्तित्व को नकारने का काम किया है। लेकिन, भाजपा की डबल इंजन की सरकार में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो गया है। 2. 'कांग्रेस और यूडीएफ की साजिश को सफल नहीं होने देंगे' सीएम ने कहा कि कांग्रेस और यूडीएफ ने असम की संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया। घुसपैठियों को घुसाकर यहां की डेमोग्राफी को बिगाड़ने का काम किया। असम के लोगों के मकान, जमीन पर जबरन कब्जा कराने का प्रयास किया। एक ओर विकास और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है। एक-एक घुसैपठियों को चिह्नित कर यहां से बाहर कराने की व्यवस्था भी हो रही है। दूसरी ओर विकास के बड़े-बड़े काम भी असम में देखने को मिल रहे हैं। यह एनडीए का संकल्प है कि असम को लैंड जिहाद और लव जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे, यहां घुसपैठ नहीं होने देंगे। कांग्रेस और यूडीएफ की साजिश को सफल नहीं होने देंगे। 3. दंगा मुक्त, कर्फ्यू मुक्त, माफिया मुक्त यूपी है योगी ने कहा- मैं यूपी से विशेष रूप से आया हूं कि यह कहने के लिए, यूपी में नौ साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। दंगा मुक्त, कर्फ्यू मुक्त, माफिया मुक्त यूपी है, विकास कार्य धड़ल्ले से हो रहा है। 4. ‘कांग्रेस ने भारत और भारतीयता का अपमान किया’ योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने तय किया है कि असम को घुसपैठ का हिस्सा नहीं बनने देंगे। घुसपैठियों को निकाल बाहर करेंगे। कांग्रेस या यूडीएफ के लोगों को जब भी अवसर मिला है, उन्होंने भारत और भारतीयता का अपमान किया है। लगातार अपमान किया है। यूडीएफ तो असम में घुसपैठ की जननी है, घुसपैठियों को आश्रय देती है। उनके दम पर असम की सरकार में कब्जा करना चाहती है। कांग्रेस उनके साथ मिलकर असम की संस्कृति को नष्ट करना चाहती है। लेकिन, एनडीए की डबल इंजन सरकार असम की सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित और संरक्षित करते हुए एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालने का काम कर रही है। ----------------------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज समेत 6 जिलों में बारिश, 18 में अलर्ट:चित्रकूट-ललितपुर में बिजली गिरी, 3 की मौत; पूरे हफ्ते बिगड़ा रहेगा मौसम
    Next Article
    'केंद्रीय मंत्री को 'माननीय' क्यों नहीं लिखा':इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- अपर प्रमुख सचिव गृह एफिडेविट देकर स्पष्ट करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment