Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- दिल्ली में दम घुटता है:आंखों में जलन होती है, गोरखपुर की हवा शुद्ध; रवि किशन की चुटकी ली

    19 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शनिवार को सीएम योगी ने दिल्ली की एयर क्वालिटी पर निशाना साधा। कहा- वहां की हवा इतनी प्रदूषित हो चुकी है, जैसे गैस चैंबर हो। वहां सांस लेना भी कठिन है और आंखों जलन होती है। गोरखपुर में वातावरण एकदम शुद्ध है। पर्यावरण को आप बचाएंगे, तो पर्यावरण आपको बचाएगा। बता दें, दिल्ली में भाजपा की ही सरकार है, जहां की एयर क्वालिटी को लेकर योगी ने निशाना साधा। दरअसल, योगी आज गोरखपुर में थे। यहां उन्होंने 2.47 करोड़ की लागत से बने कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद रवि किशन की चुटकी ली। कहा- परिवार के सभी लोग चाहते कि घर में मांगलिक कार्यक्रम हो। अब हर कोई रवि किशन तो है नहीं कि रोज विवाह कर ले। ये करते हैं न फिल्मों में। आम व्यक्ति होटल या मैरिज हॉल तो नहीं बुक कर सकता। न ही रवि किशन की तरह शीशमहल बना सकता है। 2 तस्वीरें देखिए… योगी ने रवि किशन से कहा, साल में एक बार जरूर जाया करिए सीएम योगी ने कहा- अच्छा बताइए सांसद यहां सप्ताह महीने में आते हैं कि नहीं आते? मैं जानता हूं। इसीलिए इनको बोलता हूं कि कम से कम साल में एक बार जरूर जाया करिए। अब घराती हो या बाराती, सबको सुविधाएं चाहिएं। अब मांगलिक कार्यक्रम रोज-रोज तो नहीं होते। रवि किशन ने सुनाई कहानी इस मौके पर सांसद रवि किशन ने कहा- एक कहानी आपको सुनाता हूं। सिंगापुर का नाम आप सबने सुना होगा। 1975 की बात है, जब यह आजाद हुआ था। सिंगापुर के प्रधानमंत्री थे ली कुआन यू एक्जेक्टली। वहां भी 2017 के पहले के यूपी जैसा हाल था। माफिया, बाहुबली, छिनैती, डकैती, लूट, बलात्कार चारों तरफ सिर्फ आतंक था। आज सिंगापुर बहुत अमीर देश के रूप में जाना जाता है। 2017 से पहले बिल्कुल वहीं हाल यूपी का भी था। लेकिन, महाराज जी मुख्यमंत्री बनने के बाद आज 2026 चल रहा है। आज यूपी में हर कोई निवेश करना चाहता है। अडाणी हो अंबानी, कोई ऐसा बिजनेसमैन नहीं जो यूपी में इंडस्ट्री नहीं लगाना चाहता। योगी बोले- गोरखपुर में बन रहा डिग्री कॉलेज वहीं, सीएम योगी ने गोरखपुर के विकास खंड जंगल कौड़िया में पुनर्निर्मित खंड विकास अधिकारी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा- जंगल कौड़िया में पूज्य महाराज के नाम पर एक डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया गया है। यहां 2000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। यहां की बेटियां और नौजवान उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही खेल का मैदान, स्टेडियम और कुश्ती के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सरकार विकास को सही दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली का उदाहरण देते हुए योगी ने कहा- यहां एक वानिकी और हॉर्टिकल्चर (बागवानी) यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। यहां युवाओं को डिग्री दी जाएगी और यह शत-प्रतिशत रोजगार गारंटी से जुड़ा संस्थान होगा। उन्होंने कहा- आज दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण संरक्षण की है। यहां का वातावरण बहुत स्वच्छ है, प्रदूषण नहीं के बराबर है। इसलिए बीमारियां भी कम हैं। जबकि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति ऐसी हो जाती है मानो गैस चेंबर हो। सांस लेना मुश्किल हो जाता है, आंखों में जलन होती है। डॉक्टरों को सलाह देनी पड़ती है कि बुजुर्ग और बच्चे घर से बाहर न निकलें। क्या यही जीवन है? सीएम योगी के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कलयुगी मां ने घोंटा ममता का गला, नजायज प्रेम में हुई ऐसी अंधी, 2 बच्चों की ले ली जान, उजड़ गई हंसती-खेलती दुनिया
    Next Article
    'क्रिकेटर रिंकू ने प्रपोज किया, वरना IAS से होती शादी':प्रिया सरोज बोलीं- आज तक हमारी डेट नहीं हुई; दोनों ने अनकहे किस्से सुनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment