Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी की मां को अपशब्द कहने वाले मौलाना को जेल:बहराइच कोतवाली से लगड़ाते हुए निकला, STF ने गिरफ्तार किया था

    4 hours ago

    2

    0

    सीएम योगी की मां के खिलाफ टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को बहराइच जेल भेज दिया गया है। कोतवाली में करीब 30 मिनट की पूछताछ के बाद पुलिस उसे जेल ले गई। इस दौरान मौलाना लंगड़ाता और झुककर चलता दिखा। पुलिसकर्मी उसे सहारा देते नजर आए। उसने मुंह पर मास्क लगाया था। मौलाना को यूपी एसटीएफ ने सोमवार को पूर्णिया से गिरफ्तार किया था। बिहार की अमौर सीट से अख्तरुल ईमान ने इसकी पुष्टि की थी। उन्होंने बताया कि STF ने उन्हें सूचित किया है कि मौलाना को कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया गया। दरअसल, 8 मार्च को विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बहराइच नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया था कि रमजान के दौरान मौलाना ने कानून व्यवस्था को ध्वस्त करने के लिए सीएम की मां पर टिप्पणी की। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। मौलाना का 6 मार्च को वीडियो सामने आया था। इसके बाद यूपी में हिंदूवादी संगठन और भाजपा के लोगों ने उसपर कार्रवाई करने की मांग की थी। मामले में बहराइच सहित प्रदेश के कई जिलों में उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। बलरामपुर में केस भी दर्ज हुआ था। मौलाना सालिम AIMIM से जुड़ा रहा है। सोमवार को पार्टी के अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने बताया कि सोमवार देर शाम मौलाना को पूर्णिया जिले के दलमालपुर चौक से कुछ लोग उठाकर ले गए थे। अख्तरुल ईमान के मुताबिक, इस मामले में उन्होंने पहले जिले के थाना प्रभारी से बात की। उन्होंने यूपी एसटीएफ से बात कराया। STF ने बताया कि मौलाना को कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस अपने साथ ले गई है। इसकी जानकारी उन्होंने जिले के एसपी को भी दे दी। हालांकि, बिहार पुलिस का कहना था कि इस कार्रवाई के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अब मौलाना का वो बयान पढ़िए, जिसपर यूपी में बवाल मच गया मौलाना अब्दुल्ला सालिम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने रमजान के महीने में बिहार में आयोजित एक धार्मिक जलसे में दिया। मौलाना ने कहा, ‘योगीजी की… भी आकर खा लेते। आप मटन खा लेते। आप मांस खा लेते। एक विवादित टॉपिक है, उधर नहीं जाऊंगा। उत्तर प्रदेश में पता है कैसा कानून बना है? पूछिए दिल साहब से (मंच पर बैठे एक व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए)। अगर किसी के पास योगीजी की… हमारे हिंदू भाई बुरा नहीं मानिएगा। आई रिस्पेक्ट योर माताजी। हम आपके अकीदे (विश्वास) का सम्मान करते हैं। लेकिन, आपको दावत भी देते हैं कि इस्लाम से बेस्ट कोई अकीदा नहीं है। अगर ढाई सौ ग्राम तक योगीजी की…. पाया जाए तो उनके घुटने से नीचे गोली से छेद करने का ऑर्डर है।’ (मौलाना का पूरा बयान हम यहां हूबहू लिख नहीं सकते हैं। इसलिए आपत्तिजनक शब्दों को डॉट कर दिया है।) मौलाना की सफाई- पुराना बयान काट-छांट कर वायरल किया मामले में मौलाना ने सफाई देते हुए एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने कहा, मेरा पुराना बयान काट-छांट कर एडिटेड रूप में वायरल किया गया है। बयान को गलत संदर्भ में पेश कर मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मौलाना की इस सफाई के बाद उनके समर्थकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। जानिए कौन हैं मौलाना अब्दुल्ल सलीम? अब लखनऊ में मौलाना के खिलाफ प्रदर्शन की 3 तस्वीरें देखिए… मौलाना की टिप्पणी पर यूपी में लखनऊ, बलरामपुर समेत अन्य जिलों में प्रदर्शन हुए थे। भाजपा नेता और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव ने कहा था, मां का दर्ज़ा किसी भी धर्म में बहुत ऊपर होता है। इस्लाम में भी मां को बहुत बड़ा दर्जा दिया गया है, लेकिन ऐसे पाठ इस मौलाना ने नहीं पढ़े हैं। इस प्रकार की भद्दी टिप्पणी करना बंद करें, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए... ---------------------- यह खबर भी पढ़ें…. पंक्चर बनाने वाले की बेटी बनी नायब तहसीलदार:यूपी PCS पास किया तो मंदिर में फूट-फूटकर रोया, ननद डिप्टी एसपी, भाभी CTO बनीं यूपी पीसीएस 2024 में दिल्ली की नेहा पंचाल ने टॉप किया है। रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं। इसका फाइनल रिजल्ट रविवार रात साढ़े 12 बजे जारी हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में गैंगरेप की कोशिश:प्रोफेसर की बेटी है पीड़ित; बोली- क्लास में 3 लड़कों ने जबरदस्ती की
    Next Article
    10 पिस्टल, 5 तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार:महाराष्ट्र से ट्रेन के जरिए यूपी में हथियार तस्करी का खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment