Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष को याद कर भावुक हुए:आखिरी मुलाकात की कहानी सुनाई, बोले- हर अंबेडकर प्रतिमा पर छत्र लगेगा

    15 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में सीएम योगी ने सोमवार को कहा- प्रदेशभर में जहां कहीं भी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा होगी, उसके ऊपर छत्र लगाया जाएगा। साथ ही सदगुरु रविदास जी और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। योगी ने कहा- हमारी सरकार ने तय किया है कि 14 अप्रैल को भारत के संविधान के शिल्पी बाबा साहब की पावन जयंती पर भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर बाबा साहब की मूर्तियों के पास एक दिन पहले साफ-सफाई करेंगे। 14 अप्रैल को प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। प्रतिमा जिस पार्क में होगी, उसकी बाउंड्री कराने और सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू किया जाएगा। कार्यकर्ता इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सेल्फी लेकर पार्टी तक पहुंचाएं। योगी ने ये बातें रामलीला मैदान में भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने गोरखपुर में 3 कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। गोरखनाथ मंदिर परिसर में भाजपा का झंडा फहराया। साथियों के साथ सेल्फी ली। गोरखपुर प्रेस क्लब के कार्यकारिणी के 9 सदस्यों को शपथ दिलाई। फिर डॉ. तेज प्रताप शाही कंप्यूटर लैब एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। डॉ. शाही को याद कर योगी भावुक हो गए। रुंधे गले से उनके साथ अपनी आखिरी मुलाकात की कहानी सुनाई। डॉ. शाही गोरखपुर के जानेमाने शिक्षाविद और समाजसेवी थे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। जुलाई 2020 में कोरोना से उनका निधन हो गया था। योगी का ऐलान इसलिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस-सपा पहले कांशीराम, फिर जगजीवन राम जयंती और अब अंबेडकर जयंती मनाकर दलितों को साधने की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के 21% दलित वोटर बड़े गेमचेंजर हो सकते हैं। पहले तस्वीरें- योगी के संबोधन की बड़ी बातें:- 1. 'भारत आगे बढ़ेगा तो भारत के दुश्मन उसे स्वीकार नहीं कर पाएंगे' योगी ने कहा- हम गुलामी के चिह्नों को स्वीकार नहीं करेंगे। विरासत का अपमान नहीं होने देंगे। भाजपा ने अनेक कठिनाइयों का सामना किया है। आपातकाल का मुकाबला किया है। राजनीतिक षडयंत्रों का जवाब दिया है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के लिए खुद को बलिदान कर दिया। जितना बड़ा संगठन होगा, उतनी ज्यादा चुनौतियां भी होंगी। भारत आगे बढ़ेगा तो भारत के दुश्मन उसे स्वीकार नहीं कर पाएंगे। दुष्प्रचार करेंगे और तमाम षडयंत्र करेंगे। इसके लिए हमें तैयार रहना होगा। 2. ‘राजनीतिक गंदगी की सफाई भी जरूरी’ योगी ने सफाई अभियान पर जोर दिया। कहा कि गंदगी बीमारी का कारण है। हमें साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में विपक्ष पर तंज कसा। कहा- राजनीतिक गंदगी की सफाई भी जरूरी है। यह गंदगी देश और प्रदेश के लिए खतरनाक है। उसे बीमार कर देती है। इस गंदगी को साफ करने के लिए अभियान चलाना होगा। 3. ‘भाजपा ने जो कहा, वो कर के दिखाया’ योगी ने कहा- हम बिना भेदभाव के काम करते हैं। न किसी की जाति देखनी है, न किसी का क्षेत्र देखना है, सबको योजना का लाभ देना है। तुष्टिकरण किसी का नहीं करना है। इस भाव से सरकार काम कर रही है। कश्मीर में धारा 370 को समाप्त कर भारत का संविधान लागू किया। अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया था, उसे भी साकार किया। जो कहा, वह करके दिखाया। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। दलितों की यूपी में 66 उप जातियां, 6 प्रभावी सीएम योगी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाकुंभ वाले IITian बाबा ने इंजीनियर लड़की से शादी की:हरियाणा में घर पहुंचे, मां ने बहू की आरती उतारी; दोनों हिमाचल में रह रहे
    Next Article
    लखनऊ CMS में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का आगाज:300 फिल्मों का होगा प्रदर्शन, मंत्री एके शर्मा भी पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment