Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्री बने, 2 का प्रमोशन:राज्यपाल-सीएम के पैर छुए, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रहीं कृष्णा पासवान भी मंत्री बनीं

    15 hours ago

    2

    0

    यूपी की योगी कैबिनेट का आज दूसरी बार विस्तार हुआ। 2 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री मिलाकर 6 नए सदस्य शामिल हुए। वहीं 2 राज्य मंत्रियों को प्रमोशन देकर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। राजभवन में रविवार को आयोजित समारोह में सबसे पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शपथ ली। इसके बाद सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय ने शपथ ली। दोनों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। तीसरे नंबर पर अजीत पाल और फिर सोमेंद्र तोमर ने शपथ ली। दोनों विधायक पहले राज्य मंत्री थे, अब उन्हें राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। इसके बाद कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा ने शपथ ली। चारों को राज्यमंत्री बनाया गया है। कृष्णा पासवान चौथी बार विधायक हैं। राजनीति में आने से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। शपथ के बाद अजीत पाल, सोमेंद्र तोमर, कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज ने राज्यपाल और सीएम के पैर छुए। नए बनने वाले मंत्रियों में 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 दलित वर्ग से हैं। अब यूपी सरकार में योगी को मिलाकर कुल 60 मंत्री हैं। योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 5 मार्च, 2024 को हुआ था। मंत्री पद न मिलने से नाराज भाजपा विधायक आशा मौर्या ने पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मौर्य समाज की अनदेखी की गई है। दलबदलू नेताओं को तवज्जो दी गई। आशा मौर्य सीतापुर में महमूदाबाद सीट से विधायक हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बोले- मनोज पांडेय की शपथ को चैलेंज नहीं कर सकती सपा मनोज पांडेय ने 2022 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 2024 में राज्यसभा चुनाव के वक्त उन्होंने बगावत करते हुए भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया था। इसके बाद सपा ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और नेता विपक्षी दल माता प्रसाद पांडेय कहते हैं- क्योंकि मनोज पांडेय को पार्टी से निकाला जा चुका है। इसलिए उनके मंत्री पद की शपथ लेने को चुनौती नहीं दी जा सकती। अगर पार्टी ने निकाला न होता और वे मंत्री पद की शपथ लेते तो नियमों के विरुद्ध होता। पार्टी से निष्कासन के बाद कोई भी विधायक निर्दल विधायक की तरह माना जाता है। तस्वीरें देखिए- मंत्रियों का प्रोफाइल जानिए… योगी कैबिनेट के विस्तार से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    संडे फोटो स्टोरी:अमेरिका का सबसे महंगा घर है ये, कीमत 3778 करोड़ रुपए
    Next Article
    BJP विधायक राजेश्वर सिंह के समर्थक सड़क पर उतरे:सपा सांसद के आवास का घेराव, नारे लगाए- अखिलेश-राहुल मुर्दाबाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment