Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी सिंगापुर-जापान की यात्रा में क्या पहनेंगे?:सैंडल की जगह शूज पहन सकते; टोक्यो के हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को सिंगापुर जाएंगे। इसके बाद उनका जापान दौरा भी प्रस्तावित है। योगी पहली बार सिंगापुर-जापान में होंगे। एजेंडा यूपी में निवेश लाने का है, लेकिन इससे अधिक चर्चा उनके पारंपरिक भगवा पहनावे को लेकर हो रही है। मुख्यमंत्री इस बार भी अपने पारंपरिक भगवा कुर्ता-चोला में ही विदेश यात्रा पर जाएंगे। आमतौर पर देश में होने वाले सरकारी कार्यक्रमों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक योगी आदित्यनाथ अपने इसी पहनावे में नजर आते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह उनकी व्यक्तिगत और वैचारिक पहचान का हिस्सा बन चुका है। जापान में करेंगे हनुमान मंदिर के दर्शन दैनिक भास्कर को मिली जानकारी के अनुसार, जापान प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री एक हनुमान मंदिर में भी दर्शन करेंगे। यह मंदिर राजधानी टोक्यो से करीब 40–50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बताया जा रहा है। इस यात्रा को सांस्कृतिक और धार्मिक जुड़ाव के नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। सैंडल की जगह जूते पहन सकते हैं सीएम के फुटवियर को लेकर भी चर्चा है। आमतौर पर सर्दी हो या गर्मी, योगी आदित्यनाथ सैंडल पहनते हैं। लेकिन इस विदेश दौरे में वे औपचारिक जूते (शूज़) पहन सकते हैं। इसे अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल और मौसम दोनों से जोड़कर देखा जा रहा है। 22 फरवरी को सिंगापुर रवाना होंगे सीएम ऑफिस के अनुसार 22 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। सीएम का दौरा 23 व 24 फरवरी को सिंगापुर और 25 व 26 फरवरी को जापान में प्रस्तावित है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य निवेश आकर्षित करना, औद्योगिक सहयोग बढ़ाना और उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करना बताया जा रहा है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति ने पारंपरिक परिधान में विदेश यात्रा की हो, लेकिन ऐसा कम ही देखने को मिलता है। समर्थकों के अनुसार यह भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का प्रतीक है, वहीं विपक्ष इसे प्रतीकात्मक राजनीति से जोड़कर देख रहा है। सीएम बनने के बाद मॉरीशस-म्यांमार की विदेश यात्रा की थी योगी आदित्यनाथ पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद विदेश दौरे पर अगस्त 2017 में गए थे। उनकी पहली विदेशी यात्रा म्यांमार की थी। यह दौरा 5 से 7 अगस्त 2017 के बीच हुआ। इस दौरान वे एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए थे। इसके बाद वे नेपाल, मॉरीशस, रूस के दौरे पर भी गए। योगी आदित्यनाथ मूलतः एक नाथ संप्रदाय के संन्यासी हैं और वर्षों से सार्वजनिक जीवन में भगवा वेशभूषा ही धारण करते आए हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने अपने इसी परिधान को बनाए रखा, चाहे वह देश के कार्यक्रम हों या विदेश यात्राएं। --------------- ये खबर भी पढ़ें… शंकराचार्य विवाद- डिप्टी सीएम ने बटुकों की पूजा की:लखनऊ में घर बुलाया, तिलक लगाया; कहा था- चोटी खींचना महापाप यूपी में शंकराचार्य विवाद के बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ब्राह्मण बटुकों की पूजा की। उन्होंने गुरुवार सुबह लखनऊ आवास में 101 बटुकों को आमंत्रित किया। पत्नी नम्रता पाठक के साथ सभी बटुकों का तिलक लगाया। हाथ जोड़कर प्रणाम किया। फूल बरसाए। इस दौरान बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। पूजा के बाद डिप्टी सीएम ने X पर लिखा- बटुकों का सम्मान, हमारा सौभाग्य। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    थाने में खड़ी लेम्बोर्गिनी को अभी भी VIP ट्रीटमेंट:थाने में 12 दिन से खड़ी सीज कार भी चमचमा रही, कल होगी कोर्ट में सुनवाई
    Next Article
    बहन ने खिलौना तोड़ा तो भाई ने किया सुसाइड:11 साल का बच्चा फंदे पर लटका, रायबरेली में पिता बोले- खिलौना लेकर सोता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment