Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी सरकार ने यूपी को सुरक्षा, सुशासन और विकास दिया:प्रयागराज में प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नवनिर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम को संबोधित किया

    1 hour ago

    2

    0

    जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने नौ साल में यूपी को सुरक्षा, सुशासन और विकास दिया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने यूपी को सपा के जंगलराज और जातिवाद से मुक्त कराकर देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाया है। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’’ पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियां तथा प्रयागराज में विगत 9 वर्षों में हुए कार्यों एवं बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने केंद्र सरकार के 11 साल और योगी सरकार के नौ साल की विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्गाटन किया। समारोह में प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कर-कमलों द्वारा विधवा पेंशन योजना की 05 लाभार्थियों-लक्ष्मी देवी, सुमन लता जायसवाल, किरण चैरसिया, नीरू यादव, चंद्रकला को स्वीकृति पत्र, वृद्धावस्था पेंशन के 3 लाभार्थियों राम सागर विश्वकर्मा, विनोद सिंह, अनिल को प्रमाणपत्र, बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के 5 लाभार्थियों- अंजली देवी को 70000 रुपए सीमा देवी को 66500 रुपए, संदीप सिंह चौहान को 50000 रुपए, अर्चना को 70000 रुपए, मुकेश कुमार यादव को 50000 रुपए अनुदान राशि का चेक दिया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान शिवसागर कुशवाहा, शिवकरन सिंह, रामसुमेर, रामानन्द पटेल और कल्लू सिंह को स्वीकृति पत्र दिया गया। स्वयं सहायता समूहों की 8 महिलाओं बैंक सखी-सीमा पाल, समूह सखी-सविता देवी, स्वास्थ्य सखी-मीना देवी, विद्युत सखी-शकुन्तला, केयर टेकर-सरिता, लखपति-रिचा शर्मा, बी0सी0 सखी-नन्दिनी भारतीय एवं वी0ओ0 बुक कीपर-नीतू भारतीय को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। इसके साथ ही गोदभराई व 3 बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया। स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के अमूल्य मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं परिश्रम की पराकाष्ठा के कारण उत्तर प्रदेश ने पिछले 9 वर्षों में विकास, विश्वास और सुशासन की एक नई परिभाषा गढ़ी है और आज राज्य विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। सेवा और सुरक्षा का सुशासन, निवेश का केन्द्र, एक्सप्रेस वे का नेटवर्क, सुशासन का मॉडल और ‘‘ईज आफ डूईंग बिजनेस’’ में अग्रणी, उत्तर प्रदेश की नई पहचान हैं। उन्होंने कहा कि 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश की दशा व दिशा दोनों बदल गयी है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि आज प्रदेश के साथ-साथ प्रयागराज में सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, जिससे कोई भी, किसी भी समय और कहीं भी भय मुक्त होकर आ जा सकता है और हमारी बेटियां व महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में शांति का माहौल बना है तथा हमारा प्रदेश दंगा मुक्त प्रदेश बना है। समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्तियों का भी कल्याण हुआ है और वे सभी विकास की धारा में बराबर के भागीदार बन रहे है एवं खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में चहुंमुखी विकास के कार्य हुए है। ं हाईवे व सड़कों के निर्माण से समय की बचत के साथ ही विकास कार्यों को भी गति मिली है। डबल इंजन की सरकार में प्रयागराज से काशी, मथुरा, चित्रकूट व अन्य जनपदों के लिए फोर लेन 6 लेन सड़क, पुल, आरओबी के निर्माण से आमजन को जाम से मुक्ति मिलने के साथ ही आवागमन में सुगमता आयी है। प्रयागराज से मेरठ को जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे एवं रामवनगमन मार्ग का निर्माण कार्य भी पूर्ण होने वाला है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज पूरा उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति, विकास और उन्नति की ओर अग्रसर है। सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों के माध्यम से प्रदेश में एक नए युग का निर्माण हो रहा है। डबल इंजन की सरकार में आज पात्र लोगो को पक्का आवास, गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन, नल से जल, राशन, शौचालय, शिक्षा, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधाएं मिली है। किसानों के आर्थिक सहयोग के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दी जा रही है, इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से दीदियों को लखपति बनाने तथा मानव जीवन के स्तर को ऊंचा उठाने का काम कर रही है। स्वतंत्र देव सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने बच्चों की शिक्षा और परवरिश पर विशेष ध्यान दें, यहीं हमारे कल के भविष्य है। बच्चें जो आज मोबाइल के एक प्रकार से लती हुए जा रहे है, उन्हें अभी से इसका उपयोग न करने दें। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को पढ़ाने, उन्हें संस्कार देने तथा अनुशासित रखने की शिक्षा देने के लिए कहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमारी केन्द्र व प्रदेश की सरकार सबका साथ-सबका-विकास और सबके विश्वास के मूलमंत्र के साथ बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गो के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम को फूलपुर के सांसद दीपक पटेल, महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी जीपी कुशवाहा, परियोजना निदेशक भूपेन्द्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी श्री रवि शंकर द्विवेदी, डीसी मनरेगा श्री गुलाब चन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा जी के द्वारा किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में ओले की चादर बिछी, 25 जिलों में बारिश:काशी-प्रयागराज में धूल भरी आंधी, UP में बिजली गिरने से 5 की मौत
    Next Article
    त्योहारों से पहले लेसा में 56 संविदा कर्मियों की छंटनी:वर्टिकल व्यवस्था” के नाम पर हटाए गए, मानदेय भी नहीं बढ़ाएगा पावर कारपोरेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment