Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यह मिनी सदन है कोई खेल नहीं- ध्रमेंद्र भारद्वाज:मेरठ में समीक्षा बैठक में अन्य जिलों के डीएम और एसएसपी के न पहुंचने पर MLC ने जताई नाराजगी

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के विकास भवन सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद समिति ने मेरठ, हापुड और बागपत के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की इस दौरान सभापति के रूप में अशोक अग्रवाल मौजूद रहे। इस दौरान विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने अधिकारियों के न पहुंचने को लेकर नाराजगी जताई और मुख्य अतिथि से अपील करते हुए कहा कि जिस जिले के संबंधित अधिकारी यहां नहीं पहुंचे हैं उनकी समीक्षा लखनऊ बुलाकर ही की जाए। हालांकि बाद में जो अधिकारी वहां मौजूद थे उनके सामने ही बैठक हो गई। बैठक बंदर बंदरिया का खेल नहीं- धर्मेंद्र भारद्वाज एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने बागपत के डीएम और एसएसपी के बैठक में मौजूद न होने पर बागपत सीडीओ को फटकार लगाते हुए कहा कि यह एक मिनी सदन है। आप लोगों ने इसको क्या समझ रखा है। इस प्रकार का रवैया यह साबित करता है कि तुम लोग इस बैठक को सिर्फ एक बंदर बंदरिया का खेल समझ रहे हैं जबकि यह कितनी महत्वपूर्ण है इस बात का अंदाजा आप नहीं लगा सकते। क्या जवाब दोगे आप उन्होंने कहा कि यह बैठक कितनी महत्वपूर्ण है और इसमें कितने सवाल ऐसे थे जिनमें जवाब डीएम और एसएसपी से पूछे जाने थे। तुम सीडीओ और एडीम हो आपसे हम किन बातों का जवाब मांगे और क्या जवाब आप हमें दे पाओगे। हालांकि फिर कुछ देर बाद बैठक सुचारू रूप से बैठक शुरू हुई और पहले बागपत और हापुड़ जिलों की ही समीक्षा की गई इसके बाद मेरठ की समीक्षा हुई। इसके साथ ही हापुड़ के जिला अधिकारी के न पहुंचने को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई जिसपर अशोकअग्रवाल ने कहा कि वह उपस्थित नहीं हो सकेंगे इस बात की उनको जानकारी थी लेकिन बागपत के अधिकारियों ने उनको इस बारे में नहीं बताया था। इस दौरान समिति के सदस्य अरूण पाठक, सदस्य धर्मेन्द्र भारद्वाज, सदस्य अश्वनी त्यागी, जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह सिंह, उपाध्यक्ष एमडीए संजय कुमार मीणा, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह सहित संबंधित समस्त अधिकारी व समिति के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 11वीं मंजिल से कूदने वाली की हालत सीरियस:सिर के पिछले हिस्से में अंदरूनी चोट, लोहिया संस्थान से SGPGI रेफर
    Next Article
    कौशांबी में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या:बाइक सवार हमलावरों ने मारी थी गोली, परिजनों हाईवे जाम कर किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment