Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूके पार्लियामेंट में लखनऊ के हरजोत सिंह को सम्मान मिला:हाउस ऑफ कॉमन्स में इंटरनेशनल ज्यूरिस्ट्स अवॉर्ड से नवाजे गए

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय लॉ एक्सपर्ट और सॉलिसिटर एडवोकेट हरजोत सिंह को ब्रिटेन की संसद (यूके पार्लियामेंट) के हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रतिष्ठित इंटरनेशनल ज्यूरिस्ट्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान कानून के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और सीमा-पार मुकदमों, मानवाधिकार, संवैधानिक कानून, प्रत्यर्पण, आव्रजन तथा व्यावसायिक विवादों में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय कानूनी क्षेत्र में उनके योगदान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। हाउस ऑफ कॉमन्स में हुआ सम्मान समारोह यह सम्मान समारोह 29 जून 2026 को लंदन स्थित हाउस ऑफ कॉमन्स, पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन, हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड फिलिप नॉर्टन, इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्ट्स के अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आदिश सी. अग्रवाला सहित कई अंतरराष्ट्रीय विधि विशेषज्ञ मौजूद रहे। कानूनी क्षेत्र में योगदान का मिला सम्मान हरजोत सिंह को भारत और यूनाइटेड किंगडम में न्यायपालिका के समक्ष प्रभावी पैरवी, मानवाधिकार, संवैधानिक कानून, इमिग्रेशन, एक्सट्राडिशन, रेगुलेटरी और कमर्शियल मामलों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र में उनके पेशेवर उत्कृष्टता, कानूनी दक्षता और न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की गई है। ‘यह सम्मान मेरे पूरे सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव’ सम्मान मिलने पर हरजोत सिंह ने कहा कि यह उनके पेशेवर जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार वर्षों की मेहनत, ईमानदारी और न्याय व्यवस्था के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्ट्स, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के. जी. बालाकृष्णन, जॉर्डन के पूर्व प्रधानमंत्री एवं पूर्व न्यायाधीश ऑन अल-खसावनेह सहित अपने सहयोगियों, मार्गदर्शकों और परिवार का आभार व्यक्त किया। लखनऊ के लिए गौरव का क्षण हरजोत सिंह की इस उपलब्धि को लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान भारतीय विधि जगत की प्रतिष्ठा को भी नई पहचान दिलाने वाला माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में हाईवोल्टेज लाइन से झुलसीं दो बहनें:एक की मौत, दूसरी गंभीर; ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
    Next Article
    बीजेपी उपाध्यक्ष के रोड शो से जाम, TET परीक्षा छूटी:बदायूं में सपा सांसद ने सरकार को घेरा, दोबारा परीक्षा की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment