Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड में DM को नोटिस:मानव अधिकार आयोग ने भेजा, 7 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट, 9 लोगों की जलकर हुई थी मौत

    3 hours ago

    1

    0

    यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत के मामले में उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम को नोटिस जारी कर मामले की जांच रिपोर्ट तलब की है। 23 सितंबर की रात हुआ था हादसा 23 सितंबर को दिल्ली से महोबा जा रही एसी स्लीपर बस में जेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर आग लग गई थी। हादसे में बस में सवार 9 यात्रियों की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस चालक और परिचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर शिकायत दिल्ली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा राजपूत ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बस में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन इंतजाम, आपातकालीन निकास और घटना के लिए जिम्मेदार संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही की जांच की मांग की गई थी। 7 दिसंबर तक देनी होगी रिपोर्ट शिकायत पर सुनवाई के बाद मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी को मामले की जांच कर 7 दिसंबर 2026 तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। आयोग ने मामले को अगली सुनवाई के लिए 8 दिसंबर 2026 को सूचीबद्ध किया है। अब जांच रिपोर्ट में हादसे के कारणों के साथ बस में यात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम और संबंधित विभागों की भूमिका पर भी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज से मेडिकल-कॉलेज से सुभारती तक मिलेगी सीधी सिटी बस:हर 20 मिनट में मिलेगी बस, ₹40 किराया रहेगा किराया
    Next Article
    रायबरेली में अवैध पटाखे बनाने वाला दंपति गिरफ्तार:4 साल से बिना लाइसेंस बना रहे थे पटाखे, 2 लाख का माल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment