Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना एक्सप्रेसवे पर बनेगा हाइपरस्केल डेटा सेंटर:400 करोड़ का होगा निवेश, 7000 सर्वर रैक की होगी क्षमता, पांच एकड़ भूमि आवंटन

    12 hours ago

    1

    0

    यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में बीके सेल्स कॉर्पोरेशन ने लगभग 400 करोड़ रुपये के निवेश से एक अत्याधुनिक हाइपरस्केल डेटा सेंटर स्थापित करेगा। गुरुवार को यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बीके सेल्स कॉर्पोरेशन को डेटा सेंटर स्थापना के लिए पांच एकड़ भूमि आवंटन के लिए पत्र सौंपा। इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भाटिया भी उपस्थित रहे। ट्रिलियन डॉलर इकनॉमी का लक्ष्य राज्य सरकार की डेटा सेंटर नीति, निवेश-अनुकूल वातावरण और सिंगल विंडो क्लियरेंस प्रणाली के कारण प्रदेश में बड़े निवेशकों का विश्वास लगातार बढ़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी’ विजन के अनुरूप यह निवेश प्रदेश को डिजिटल नवाचार के अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम है। हरित ऊर्जा और उन्नत तकनीक पर जोर परियोजना में नवीकरणीय ऊर्जा समाधान, अत्याधुनिक कूलिंग तकनीक और ऊर्जा-कुशल पावर सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। इससे बिजली खपत में कमी और कार्बन फुटप्रिंट घटाने में सहायता मिलेगी। साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की निकटता के कारण परियोजना को अबाधित विद्युत आपूर्ति और विकसित फाइबर नेटवर्क का लाभ प्राप्त होगा। सिम्प्लास्ट ग्रुप करेगा 70 करोड़ का निवेश इटली आधारित वैश्विक कंपनी सिम्प्लास्ट ग्रुप ने यीडा क्षेत्र में 70 करोड़ के कुल निवेश से ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए उन्नत प्लास्टिक एवं रोटेशनल मोल्डिंग उत्पादों की नई विनिर्माण इकाई स्थापित करने की घोषणा की है, जिसमें 50 प्रतिशत विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) शामिल है। गुरुवार को यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कंपनी को तीन एकड़ भूमि आवंटन के लिए एलओआई पत्र सौंपा। यह परियोजना भारत-इटली औद्योगिक सहयोग को नई मजबूती प्रदान करते हुए यमुना क्षेत्र को वैश्विक विनिर्माण हब के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। कुल 70 करोड़ के निवेश से प्रदेश में विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ेगा तथा कुशल, अर्द्ध-कुशल एवं अकुशल श्रमिकों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईपीएस-95 पेंशनर्स का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का एलान:न्यूनतम पेंशन सहित 4 सूत्रीय मांगों पर अड़े, सरकार को दी चेतावनी
    Next Article
    मेरठ में ट्रांसपोर्टरों ने RTO अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन:ट्रकों की फिटनेस प्राइवेट एजेंसियों को देने और 15 साल का टैक्स एक साथ लेने का किया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment