Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड के नए निर्देश: मोबाइल बैन, 75% हाजिरी अनिवार्य:2026-27 सत्र से लागू होंगे नियम, पठन-पाठन होगा प्रभावी

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए सामान्य निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में पठन-पाठन, अनुशासन और अन्य गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाना है। इनमें छात्रों के लिए मोबाइल फोन पर प्रतिबंध और वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य करना जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं। सत्र की शुरुआत से ही कक्षा 9 के विद्यार्थियों का पंजीकरण पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। विद्यार्थियों के प्रवेश के समय उनके सभी विवरणों का मिलान छात्र रिकॉर्ड से अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इसी तरह, कक्षा 10 और 12 के परीक्षा आवेदन से पहले भी अभिलेखों का सत्यापन कर अभिभावकों से प्रमाण पत्र लिया जाएगा। परिषद ने यह भी निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड सत्र की शुरुआत से ही ऑनलाइन अपलोड किया जाए और वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। विद्यालयों में प्रतिदिन प्रार्थना सभा का आयोजन होगा, जिसमें प्रार्थना के साथ-साथ विद्यार्थियों द्वारा नैतिक, सामाजिक, पर्यावरण, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विचार प्रस्तुत किए जाएंगे। छात्रों में समाचार पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए रोजाना मुख्य समाचार भी सुनाए जाएंगे। मोबाइल फोन के उपयोग पर सख्ती बरतते हुए विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा मोबाइल लाना पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। परिषद ने इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं। सप्ताह में एक दिन प्रार्थना सभा का आयोजन अंग्रेजी में किया जाएगा। 'नया सत्र नए सवेरा' कार्यक्रम के तहत जीवन के मूल्यों, अनुशासन और करियर मार्गदर्शन से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाएंगी। विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए सफल व्यक्तियों को विद्यालयों में आमंत्रित किया जाएगा। लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने, सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाने और अभिभावक-शिक्षक बैठकों को नियमित करने पर भी जोर दिया गया है। शिक्षा सत्र का संचालन शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार किया जाएगा। सभी शिक्षकों के लिए शिक्षक डायरी अनिवार्य की गई है, जिसका नियमित निरीक्षण किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए छात्र डायरी भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनकी प्रगति का मूल्यांकन किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में पुलिस मुठभेड़, हत्या के दो आरोपी घायल:संयुक्त टीम ने तमंचा, चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की
    Next Article
    युवती की हत्या में करीबी का हाथ होने की आशंका:सीतापुर में नहर पटरी पर मिला था शव, सिर पर धारदार के हमले से मौत की पुष्टि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment