Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 11 ब्लड बैंकों पर रोक लगी:लखनऊ के 7, कानपुर के 4 में मिली गड़बड़ियां, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई हुई

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में ब्लड बैंकों की जांच के दौरान बड़ा एक्शन लिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने लखनऊ में 7 और कानपुर के 11 ब्लड सेंटरों में अनियमितताएं पाए जाने पर उनके रक्त संचालन से जुड़े सभी कार्यों पर तत्काल रोक लगा दी है। सीएम योगी के निर्देश के बाद टैक्स विभाग की तरफ से अभियान चलाया गया था। बदलते मौसम और संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देश पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान लखनऊ के 25 और कानपुर के 13 समेत कुल 38 ब्लड सेंटरों की जांच की गई। जांच में 11 केंद्रों पर रक्त संचालन से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से उनके संचालन पर रोक लगा दी। लखनऊ के इन केंद्रों पर गिरी गाज जांच में लखनऊ के नोबेल चैरिटेबल ब्लड सेंटर, श्री साई ब्लड बैंक एंड कंपोनेंट सेंटर, अवध चैरिटेबल ब्लड बैंक, लिटिल स्टार चैरिटेबल ब्लड सेंटर, KHS चैरिटेबल ब्लड, बॉम्बे चैरिटेबल ब्लड सेंटर और लखनऊ चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर समेत कई संस्थानों में खामियां मिलीं। इन सभी केंद्रों के रक्त संचालन से जुड़े कार्यों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। कानपुर के 4 ब्लड सेंटर भी बंद कानपुर में वादा चैरिटेबल ब्लड सेंटर, मयांजलि चैरिटेबल ब्लड बैंक, पुष्पांजलि ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर और स्वास्तिक चैरिटेबल ब्लड सेंटर में भी अनियमितताएं पाई गईं। इन केंद्रों के संचालन पर भी तत्काल रोक लगाई गई है। अन्य केंद्रों को नोटिस, सुधार के निर्देश जिन केंद्रों में कमियां पाई गईं लेकिन गंभीर स्थिति नहीं थी, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। विभाग ने स्थानीय औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे इन केंद्रों में सुधार सुनिश्चित कराएं। सुरक्षित रक्त आपूर्ति पर सरकार का फोकस FSDA का कहना है कि किसी भी हाल में नागरिकों की सेहत से समझौता नहीं किया जाएगा। आने वाले समय में भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे, ताकि प्रदेश में ब्लड बैंकों की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अरुण गोविल ने उठाया मेरठ के खेल ढांचे का मुद्दा:संसद में खेल मंत्रालय से पूछा- क्या संसाधनों की उपलब्धता और उनकी स्थिति का कोई सर्वे कराया गया
    Next Article
    अमरोहा में सांड के हमले से किसान की मौत:गेहूं के खेत की रखवाली करते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment