Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 15 शहरों में कोहरा, 5 फ्लाइटें लेट:एक कैंसिल, प्रयागराज में सांस लेना मुश्किल; नोएडा के स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेज का विकल्प

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। गुरुवार सुबह लखनऊ, उन्नाव, देवरिया, शामली, कुशीनगर और बलिया समेत 15 शहरों में कोहरा छाया रहा। ग्रामीण इलाकों में विजिबिलिटी इतनी कम रही कि 50 मीटर दूर तक देखना मुश्किल हो गया। कोहरे के चलते नोएडा एयरपोर्ट पर 5 फ्लाइटें 30 से 50 मिनट की देरी से उड़ीं, जबकि जयपुर से नोएडा आने वाली एक उड़ान निरस्त कर दी गई। नोएडा-गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। गाजियाबाद में AQI 282 दर्ज किया गया। DM रविंद्र कुमार ने 20 नवंबर तक निर्माण और ध्वस्तीकरण के काम पर रोक लगा दी है। प्रदूषण के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज से 5वीं तक के स्कूल हाइब्रिड मोड पर चलेंगे। यानी बच्चों को स्कूल जाने के साथ ऑनलाइन क्लास का विकल्प भी मिलेगा। प्रयागराज में AQI 366 दर्ज किया गया। लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन हो रही। वहीं प्रयागराज जंक्शन पहुंचने वाली 6 प्रमुख ट्रेनें लेट रहीं। ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस 5 घंटे और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 5.30 घंटे लेट रही। पिछले 24 घंटे में 19.2°C तापमान के साथ लखीमपुर खीरी सबसे ठंडा शहर रहा। दिन का पारा भी 32°C से नीचे आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक हफ्ते में तापमान 5-6°C तक गिर सकता है। इससे ठंड और बढ़ेगी। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अगले 5 दिन सुबह कोहरा रहेगा। दिन में हल्की धुंध छाई रहेगी। अगले 7 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम की 3 तस्वीरें 4 बड़े शहरों में मौसम का हाल जानिए एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) क्या है? ये हवा की क्वालिटी को बताने वाला एक स्कोर है, जो यह समझने में मदद करता है कि हमारे आसपास की हवा साफ है या प्रदूषित। AQI में हवा में मौजूद प्रदूषकों का स्तर मापा जाता है। AQI जितना बढ़ता है, हवा उतनी ही ज्यादा खतरनाक मानी जाती है और हेल्थ रिस्क भी उतना ही बढ़ जाता है। नीचे दिए ग्राफिक से इसे समझिए- खराब AQI हमारी सेहत को कैसे प्रभावित करता है? जब AQI खराब होता है तो हवा में मौजूद PM2.5, PM10, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और ओजोन जैसे प्रदूषक हमारे फेफड़ों में गहराई तक पहुंच जाते हैं। ये कण खून के जरिए पूरे शरीर में फैलते हैं। तुरंत से लेकर लंबे समय तक कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स पैदा कर सकते हैं। लगातार एक्सपोजर फेफड़ों की क्षमता कम करता है और क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- सपा के दबदबे वाली 91-सीटों पर BJP का अलग दांव:अखिलेश के बाद ही टिकट फाइनल करेगी, PDA की काट के लिए 3 फॉर्मूले भाजपा ने 2027 यूपी चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी का फोकस उन 91 सीटों पर भी है, जिन्हें सपा का गढ़ माना जाता है। ये वे सीटें हैं, जहां मुस्लिम और यादव मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिपोर्ट- फोन कॉल पर ट्रम्प और नेतन्याहू एकदूसरे पर चिल्लाए:इजराइली पीएम ईरान पर दोबारा हमले करने के लिए कह रहे, ट्रम्प तैयार नहीं
    Next Article
    प्रेमानंद महाराज ने बुलेट की सवारी की, VIDEO:साधना के लिए यमुना किनारे पहुंचे, 34 दिन बाद भक्तों को दर्शन दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment