Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 1.60 लाख होमगार्ड्स को कैशलेस इलाज मिलेगा:जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी होगा; योगी कैबिनेट का एजेंडा जारी

    1 day ago

    1

    0

    यूपी के करीब 1.60 लाख से अधिक होमगार्ड्स और उनके आश्रित परिजनों का योगी सरकार कैशलेस इलाज कराएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव मंजूर हो सकता है। होमगार्ड विभाग के अधिकारी ने बताया- यूपी में अभी करीब 1.18 लाख होमगार्ड हैं। 41 हजार से अधिक होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस तरह इस सुविधा का लाभ करीब 1.60 लाख से अधिक होमगार्ड और उनके परिजनों को मिलेगा। सरकार की ओर से उन्हें पांच लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। लखनऊ में सीएम आवास पर सोमवार सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने रविवार देर रात करीब 9:45 बजे 21 सूत्री एजेंडा जारी किया है। लोक सेवा आयोग अध्यक्ष और सदस्यों की पेंशन बढ़ेगी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की पेंशन बढ़ाई जाएगी। प्रदेश में स्टार्टअप को प्रोत्साहन के लिए नई स्टार्टअप नीति 2026 को मंजूरी दी जाएगी। नए स्टार्टअप के लिए सब्सिडी और कई तरह की रियायतें दी जाएगी। वहीं, उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप, इनक्यूबेशन, स्टार्टअप इकोसिस्टम के प्रोत्साहन के लिए सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन की स्थापना की जाएगी। विधानसभा चुनाव से पहले शाहजहांपुर के जलालाबाद कस्बे का नाम बदलकर परशुरामपुरी रखा जाएगा। ये हैं कैबिनेट के प्रमुख प्रस्ताव तीन जिलों में विश्वविद्यालय की स्थापना स्टार्टअप नीति को मंजूरी मिलेगी गोरखपुर में 100 बेड के अस्पताल के लिए जमीन दी जाएगी मदरसा शिक्षकों को राहत देगी सरकार इंटरनेशनल पदक विजेता खिलाड़ियों की सीधी भर्ती --------------------- यह खबर भी पढ़िए:- अखिलेश के सामने लेटकर पुशअप लगाने लगे सीताराम यादव:बोले- भैया के लिए 200 बार लगा देंगे, सपा प्रमुख ने 9 गिनते ही रोक लिया सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने सपा कार्यकर्ता ने लेटकर पुशअप लगाए। यह झांसी के सीताराम यादव उर्फ कन्हैयालाल हैं। वह कहते हैं कि भैया के लिए एक या दो क्या, 100-200 पुशअप लगा देंगे। इसके बाद 50 साल के सीताराम ने अपना मोबाइल और घड़ी टेबल पर रखी। फिर पुशअप लगाना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में रेलवे ट्रैक पर मिला सूप कारोबारी का शव:पास में पड़ी थी साइकिल; रविवार से घर से लापता था, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाली 5किलो की गांठ:SGPGI में 4 घंटे चली सर्जरी, 30 साल की महिला को मिला नया जीवन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment