Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 28 लाख छात्रों को 3,350 करोड़ स्कॉलरशिप मिली:CM योगी बोले- सपा ने एससी-एसटी बच्चों की कभी मदद नहीं की

    3 hours ago

    2

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 28 लाख छात्रों को 3,350 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति यानी स्कॉलरशिप उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की। साथ ही 33,334 गरीब परिवारों के आश्रित सदस्यों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 100 करोड़ रुपए की मदद भी दी। सीएम योगी ने कहा, हम पहले दिन से छात्रवृत्ति देना चाह रहे थे, लेकिन कई खामियां थी। सपा सरकार में एससी–एसटी बच्चों को छात्रवृत्ति ही नहीं दी गई। छात्रवृत्ति के पैसे को दूसरे कार्यों में डायवर्ट कर दिया गया। 2017 में हमारी सरकार सत्ता में आई तो सपा के कार्यकाल वाली छात्रवृत्ति भी देनी पड़ी। आज सभी छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति दी जा रही है। 28 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को मिली राहत लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वंचित एवं कमजोर वर्ग के कक्षा 9 एवं 10 के साथ-साथ दशमोत्तर स्तर के कुल 27,99,982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 3,350 करोड़ की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति राशि सीधे ट्रांसफर की। यह राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई गई है। गरीब परिवारों को भी मिला सहारा इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 33,334 आश्रित लाभार्थियों के खातों में 100 करोड़ रुपए की धनराशि भी ट्रांसफर की। यह राशि उन गरीब परिवारों के मुख्य कमाने वाले सदस्य की मृत्यु के बाद उनके आश्रित सदस्यों को आर्थिक सहारा देने के लिए दी गई। योगी सरकार का कमजोर वर्ग पर फोकस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कोई भी योग्य छात्र आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। DBT के माध्यम से छात्रवृत्ति सीधे खातों में पहुंचाने से पारदर्शिता बढ़ी है और छात्रों की समय पर मदद हो पा रही है। कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी करने वाले ईरानी कमांडर की मौत:इजराइल के हमले में घायल हुए थे तंगसीरी, ईरान बोला- ऑपरेशन पर असर नहीं पड़ेगा
    Next Article
    दरोगा की पत्नी बोली-फॉर्च्यूनर के लिए पति ने जहर दिया:दहेज में फ्लैट मांगता है, आगरा में SHO बोला- पुलिस वालों का क्या बिगाड़ोगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment