Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 36 लाख OBC छात्रों को ₹3100 करोड़ स्कॉलरशिप:9वीं से हायर एजुकेशन तक के छात्रों को मिलेगी, सालाना ₹2 लाख या उससे कम आय वाले परिवारों को फायदा

    4 hours ago

    2

    0

    योगी सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों के लिए खजाना खोल दिया है। साल 2025-26 में प्रदेश के 36 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप देकर बड़ी राहत दी गई है। सरकार ने इस योजना में न केवल छात्र-छात्राओं बल्कि ट्रांसजेंडर समुदाय को भी शामिल कर सबको साथ लेकर चलने का संदेश दिया है। इस योजना का फायदा उन परिवारों को मिल रहा है जिनकी सालाना आय 2 लाख रुपये या उससे कम है। डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना होगा पूरा सरकार की यह योजना केवल स्कूल तक सीमित नहीं है, बल्कि उच्च शिक्षा और प्रोफेशनल कोर्स करने वाले छात्रों को भी बड़ा संबल दे रही है। दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत एमबीबीएस, बीटेक और एमबीए जैसे महंगे कोर्स करने वाले छात्रों को साल भर में 64,400 रुपए तक की आर्थिक मदद दी जा रही है। इसके अलावा बीए, बीएससी, बीकॉम, आईटीआई और पॉलिटेक्निक करने वाले लाखों छात्रों के खातों में भी करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इससे गरीब परिवारों के बच्चों के लिए बड़ी डिग्रियां हासिल करना अब आसान हो गया है। कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को भी सीधा लाभ छोटे क्लास के बच्चों की पढ़ाई न छूटे, इसके लिए कक्षा 9 और 10 के करीब 8.88 लाख छात्रों को 219 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इन छात्रों को हर महीने 150 रुपये और सालाना अनुदान मिलाकर कुल 2250 रुपये तक की सहायता मिलती है। वहीं कक्षा 11 और 12 के छात्रों को उनके कोर्स और हॉस्टल की सुविधा के आधार पर अलग-अलग दरों पर छात्रवृत्ति दी जा रही है। आईटीआई और पॉलिटेक्निक के जो छात्र हॉस्टल में रहकर पढ़ते हैं, उन्हें सालाना 14,560 रुपये तक की मदद मिल रही है। पूरी तरह पारदर्शी और सीधे खाते में पैसा भ्रष्टाचार रोकने के लिए योगी सरकार ने पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया है। स्कॉलरशिप का पैसा बिना किसी बिचौलिये के सीधे छात्रों के बैंक खातों में भेजा जा रहा है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के निदेशक उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि पैसों की कमी की वजह से कोई भी होनहार छात्र अपनी पढ़ाई न छोड़े। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वे समय पर ऑनलाइन आवेदन करें ताकि योजना का लाभ उन तक आसानी से पहुंच सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी सरकार ने लागू किया 'हीटवेव सुरक्षा प्लान':क्लास में मिलेगा ग्लूकोज और ओआरएस, सेहत सुधारने के लिए बांटी जा रहीं आयरन की गोलियां
    Next Article
    जेई भर्ती में डिप्लोमा धारकों को ही मिलेगा मौका:लखनऊ HC ने बीटेक डिग्री होल्डर्स की याचिका खारिज की, 3 मई को एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment