Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 36 PCS अफसर IAS बनेंगे:पेपर लीक की आरोपी रहीं अंजू कटारिया का भी प्रमोशन पक्का, जल्द जारी होंगे आदेश

    15 hours ago

    1

    0

    यूपी के 36 पीसीएस अफसरों का प्रमोशन होगा। उन्हें नई जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएगी। प्रमोट होने वाले अफसरों में रेजिडेंट कमिश्नर, विशेष सचिव, अपर आयुक्त, एडीएम, सचिव और कई विकास प्राधिकरणों के अधिकारी शामिल हैं। 1997 बैच के हरिश चन्द्र, 1999 बैच के प्रभूनाथ, 2002 बैच की अंजू कटियार और 2004 बैच के अमर पाल सिंह का प्रमोशन पक्का हो गया है। इसके अलावा 2010, 2011, 2012 बैच के कई अधिकारियों को भी पदोन्नति का लाभ मिलेगा। प्रमोट होने वाले अधिकारियों में आलोक वर्मा, डॉ. विश्राम, पुष्पराज सिंह, विवेक श्रीवास्तव, योगानंद पांडेय, अमित कुमार, डॉ. सुनील कुमार वर्मा, गरिमा स्वरूप और संदीप कुमार समेत कई नाम शामिल हैं। इस फैसले से कई जिलों, मंडलों और विभागों में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव होगा। प्रमोट हुए अफसरों को उनके पदों पर जल्द नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। पूरी लिस्ट देखें अंजू कटियार पेपर लीक मामले में जेल जा चुकीं साल 2002 बैच की पीसीएस अधिकारी अंजू कटियार (अंजूलता कटियार) कन्नौज की रहने वाली हैं। यूपीपीसीएस परीक्षा की टॉपर भी रह चुकी हैं। साल 2018 में वह यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) में परीक्षा नियंत्रक थीं। इसी दौरान एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया था। मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में यूपी STF ने मई 2019 में उन्हें गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। वह कई महीनों तक जेल में रहीं। करीब 8 महीने बाद साल 2020 में इलाहाबाद हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिली। बाद में उन्हें सेवा में बहाल कर दिया गया था। PCS राकेश कुमार पटेल का भी हुआ प्रमोशन राकेश कुमार पटेल साल 2010 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। पदोन्नति के बाद उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में शामिल किया जाएगा। हाल ही में हुए प्रमोशन में उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी। महाराजगंज के रहने वाले राकेश कुमार पटेल वर्तमान में लखनऊ मंडल में अपर आयुक्त (न्यायिक)-चतुर्थ के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह प्रतापगढ़ में मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। जुलाई 2024 से जुलाई 2025 तक वह कासगंज में अपर जिलाधिकारी (ADM) के पद पर तैनात रहे। प्रशासनिक क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें पदोन्नति दी गई है। ………………………………. ये खबर भी पढ़ें… पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में 29 लाख मतदाता बढ़े:2 करोड़ नाम काटे गए; यूपी में हर वोटर को मिला 9 अंकों का खास नंबर यूपी में पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची बुधवार को जारी कर दी गई। तमाम दावों, आपत्तियों के निस्तारण और गहन सत्यापन के बाद इस फाइनल लिस्ट को तैयार किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार एक बड़ा बदलाव करते हुए हर पंचायत मतदाता को 9 अंकों का एक यूनिक पहचान नंबर जारी किया है। हालांकि, सूची जारी होते ही कई जिलों में वोटर्स को इसे डाउनलोड करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, ऐसा तकनीकी दिक्कतों के चलते हो रहा है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बॉयज हॉस्टल में सिपाही की बेटी की लाश मिली:काशी में नर्सिंग की छात्रा थी, प्राइवेट पार्ट के कपड़े खून से भीगे थे
    Next Article
    गोंडा एसपी ने 22 उपनिरीक्षकों का किया तबादला:सिविल लाइन सहित कई चौकी प्रभारी हटाए गए, सोनू कुमार बने चौकी प्रभारी रोडवेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment