Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 40 जिलों में बारिश का अलर्ट:4 दिन बरसात और ओले गिरेने की चेतावनी; बांदा सबसे गर्म, पारा 41 पार

    2 hours ago

    2

    0

    यूपी के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में बुलंदशहर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। तापमान में गिरावट आई। लोगों को ठंड का एहसास हुआ। आज यानी मंगलवार को 40 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। अगले 4 दिन तक गरज-चमक के साथ कुछ जगहों पर ओले पड़ने और बिजली गिरने की आशंका है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। यूपी सरकार के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। इनमें से 244.23 हेक्टेयर फसल ओले गिरने और 4053.11 हेक्टेयर फसल भारी बारिश की वजह से खराब हुई। अब तक 10,278 किसानों को मुआवजा मिल चुका है। बाकियों को दिया जा रहा है। सीएम योगी ने अफसरों को फील्ड में उतरकर नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। पिछले 24 घंटे में बांदा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.2°C रिकॉर्ड किया गया। बिजनौर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 16°C दर्ज हुआ। मौसम की तस्वीरें- मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा - प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। उत्तरी पश्चिमी भाग में तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। आज और कल पूरे प्रदेश में बेमौसम बारिश होगी। 2 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 3 और 4 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में बारिश होगी। ओले और आंधी के भी आसार हैं। तापमान में 3-5°C की गिरावट आएगी। 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? इन जिलों में बारिश संग तेज हवा चलने का अलर्ट बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर (भदोही), जौनपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर। बारिश से प्रभावित किसानों को साढ़े 4 करोड़ का मुआवजा मिला यूपी सरकार के मुताबिक, ओलों से प्रभावित 286 किसानों को अब तक ₹13.34 लाख की राहत राशि दी जा चुकी है। वहीं, भारी बारिश से प्रभावित 9,992 किसानों को ₹4.47 करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका है। बाकी प्रभावितों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। उन्हें जल्द ही राहत मुहैया कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में प्लॉट आवंटन ऑनलाइन देखना अनिवार्य:3 महीने में एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड नहीं किया तो आवंटन होगा रद्द
    Next Article
    रेप के बाद बच्ची की हत्या करने वाले को फांसी:प्रयागराज में पॉक्सो कोर्ट ने कहा- यह समाज की अंतरात्मा को झकझोरने वाला अपराध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment