Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:आगरा एयरफोर्स स्टेशन परिसर में पाकिस्तान लिखा बैलून विमान मिला; तकनीकी एरिया में गिरा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

    16 hours ago

    1

    0

    आगरा में एयरफोर्स स्टेशन परिसर के तकनीकी क्षेत्र में संदिग्ध गुब्बारा मिला है। इसका रंग हरा और सफेद है। इस पर “Pakistan International Airlines” लिखा हुआ था। एयरफोर्स की ओर से शाहगंज थाने में FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसी भी सतर्क हो गई हैं। थाना शाहगंज में दर्ज एफआईआर के अनुसार 12 फरवरी को सुबह करीब 9 बजे एयरफोर्स स्टेशन के टेक्निकल एरिया में एक गुब्बारा पड़ा मिला, जिस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा था। इसके अलावा उर्दू में भी कुछ लिखा था। प्राथमिक जांच के बाद गुब्बारे को कब्जे में लेकर थाना शाहगंज थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पढ़िए पूरी खबर देवरिया में बाइक में आग लगने से महिला जिंदा जली, मौत: पिकअप से टक्कर में पति गंभीर घायल देवरिया में एक शिक्षक की पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई। गांव में महाशिवरात्रि की पूजा थी। इसी कारण रविवार सुबह चार बजे दोनों गांव जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पति दूर जाकर गिर गया, जबकि पत्नी बाइक पर ही रह गई। उसी दौरान गाड़ी में भीषण आग लग गई। तेज चीखने की आवाज सुनाई दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक पिकअप और बाइक दोनों जलकर राख हो चुकी थीं। ड्राइवर गाड़ी से उतरकर फरार हो गया। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला खुखुंदू थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे का है। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या, लाश को खेत में छोड़कर भागे बदमाश झांसी में बदमाशों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी लाश उसी के खेत में बनी कुटिया के छोड़कर भाग गए। मां जब बेटे को घर ले जाने के लिए कुटिया में पहुंचीं तो बेटे को खून से लथपथ देखा। उसने परिजन को सूचना दी। परिजन ने पुलिस को बुलाया। उसके बाद उसे इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार को रक्सा थाना क्षेत्र के बाजना रोड की है। यहां पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर में हर्ष फायरिंग में DJ ऑपरेटर की मौत बारात में नाचने के दौरान चली गोली गोरखपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में डीजे ऑपरेटर की गोली लगने से मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग उसके पास पहुंचे। खून से लथपथ देखकर उसे फौरन अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सिर में गोली लगने से उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान छोटू (18) के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात 10 बजे गगहा की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    BLA का दावा- 17 पाकिस्तानी सैनिकों को हिरासत में लिया:10 रिहा किए, 7 अभी भी कैद में; अदला-बदली के लिए 7 दिन की मोहलत
    Next Article
    मेरे घर पर आटा भी नहीं...लिख कर्मचारी ने जान दी:कमरे में फंदे से लटका; बुलंदशहर की अनामिका शुगर मिल का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment