Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:आशुतोष महाराज को AK-47 से मारने की मिली धमकी, कहा- सीने में पीतल-पीतल भर दूंगा

    16 hours ago

    1

    0

    आशुतोष ब्रह्मचारी को पाकिस्तान के नंबरों से कॉल और वॉयस मैसेज भेजकर AK-47 से गोली मारने और बम से उड़ाने की गंभीर धमकी दी गईं है। धमकी देने वालों ने न सिर्फ शिकायतकर्ता और उनके सहयोगियों को निशाना बनाने की बात कही। साथ ही कहा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी। फोन करने वाले खुद को आतंकवादी शहजाद भट्टी गैंग से जुड़ा बता रहे थे। दावा कर रहे थे कि उनके लोग भारत के कई जिलों में मौजूद हैं। धमकी देने वाले ने कहा- AK-47 से तेरी छाती में गोलियां भर देंगे। हमारे आदमी तुम्हारे जिलों में मौजूद हैं। तुझे कभी भी उड़ा देंगे। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने इस मामले को लेकर थाना कैंट में तहरीर दी है। पढ़ें पूरी खबर... झांसी में दवा का ओवरडोज खाकर गर्भवती ने जान दी: 2 साल पहले शादी हुई, मां बोली-बेटी की हत्या हुई झांसी में दवाइयों का ओवरडोज खाकर एक गर्भवती महिला ने सुसाइड कर लिया। उसकी 2 साल पहले ही शादी हुई थी। वह 24 अप्रैल को ही अपने मायके से आई थी। अगले दिन उसने अत्याधिक मात्रा में आयरन समेत अन्य दवाएं खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। मृतका की मां का आरोप है- बेटी किसी से बात करे तो पति शक करता था। उसे बेरहमी से पीटता था। इससे बेटी बहुत परेशान थी। मेरी बेटी को जबरन दवा खिलाई गई हैं। मजिस्ट्रेट ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला टहरौली थाना क्षेत्र के बमनुआ गांव का है।पूरी खबर पढ़ें जेई भर्ती में डिप्लोमा धारकों को ही मिलेगा मौका, लखनऊ HC से बीटेक डिग्री होल्डर्स की याचिका खारिज लखनऊ HC ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद पर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने साफ कर दिया है कि यूपी के विभिन्न इंजीनियरिंग विभाग में JE पद पर केवल डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी ही पात्र होंगे, जबकि डिग्री होल्डर्स को भर्ती प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा। उच्च न्यायालय की डिविजन बेंच ने विस्तृत सुनवाई के बाद डिग्री धारकों द्वारा दाखिल याचिका को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने माना कि संबंधित विभागों की सेवा नियमावली के अनुसार JE पद के लिए डिप्लोमा योग्यता ही निर्धारित है, इसलिए डिग्री होल्डर्स को शामिल करने का कोई आधार नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर ADG अमिताभ यश के पिता का 82 साल की उम्र में निधन, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश के पिता रिटायर्ड आईपीएस रामयश सिंह का सोमवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे। रामयश सिंह बिहार कैडर में तैनात रहे और डीआईजी के पद से रिटायर हुए थे। उन्होंने बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, जहानाबाद, गोड्डा (वर्तमान में झारखंड राज्य) की कमान संभाली। उन्हें राष्ट्रपति का वीरता पदक भी मिला था। रिटायरमेंट के बाद भी उन्होंने पटना हाईकोर्ट में सीनियर एडवोकेट के रूप में काम किया था। रामयश सिंह के निधन की खबर सुन कर कुकरैल स्थित उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं। सीएम योगी भी पश्चिम बंगाल से लौटने के बाद अमिताभ यश के घर पहुंचे। BJP पार्षद ने जल-निगम के जेई को धूप में बैठाया: कानपुर में रोड बनने से टूटी पाइप लाइन, लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा था कानपुर में बीजेपी पार्षद ने जल निगम के जेई को कड़ाके की धूप में बैठा दिया। वह करीब 1 घंटे तक बैठे रहे। 3 दिन पहले मार्बल मार्केट में सड़क बनने से वाटर और सीवर लाइन की पाइप टूट गई थी। इससे लोगों के घरों में गंदा पानी जाने लगा। स्थानीय लोगों ने सही करने के लिए कई बार शिकायत की, लेकिन सही नहीं हो सका। सोमवार को जैसे ही जल निगम के जेई मौके पर पहुंचे, तो उन पर पार्षद शालू कनौजिया भड़क उठीं। जेई और पार्षद के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद गुस्से में शालू कनौजिया ने उन्हें धूप में ही बैठा दिया। जेई को धूप में बैठा देख कई दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए और उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे। इसके बाद जेई ने टूटी पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू कराया। पढ़िए पूरी खबर… फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में 3 की मौत, 5 घायल: मरने वालों में पति-पत्नी और 16 माह का बच्चा शामिल फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत एक 16 महीने के बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार दोपहर इटावा-बरेली हाईवे पर जमापुर मोड़ के पास हुआ। डीसीएम ट्रक और ऑटो की आमने-सामने से भिड़ंत हुई है। हादसे में 8 लोग घायल हैं। जिनमें से 5 लोग ज्यादा घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। बहराइच में डीसीएम-ट्रेलर में टक्कर के बाद आग लगी; दो चालक जिंदा जले, खलासी झुलसा बहराइच में रविवार देर रात डीसीएम और ट्रेलर की टक्कर हो गई। फिर दोनों गाड़ियों में आग लग गई। दोनों चालक केबिन में फंस गए। देखते ही देखते गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। दोनों ड्राइवर जिंदा जल गए। खलासी किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल आया। वह भी बुरी तरह झुलस गया। उसका इलाज जारी है। डीसीएम में मशीनरी का सामान और ट्रेलर में सीमेंट लदा हुआ था। दरगाह थानाध्यक्ष रामज्ञा सिंह ने बताया- सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दोनों चालकों की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी ने बताया- ट्रेलर चालक की पहचान जीतलाल यादव निवासी प्रयागराज के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। डीसीएम सीमेंट लेकर नानपारा जा रहा था। ट्रेलर कृषि यंत्रों को लादकर बहराइच की ओर आ रहा था। पढ़ें पूरी खबर… जौनपुर में ट्रक-ऑटो रिक्शा टकराए, होमगार्ड समेत 3 की मौत जौनपुर में रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो रिक्शा में सवार होमगार्ड समेत 3 लोगों की मौत हो गई। 3 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा करीब 6 फीट उछल कर सड़क किनारे खाई में पलट गया। पूरी छत ही उड़ गई। अगला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया। पिछली सीट भी उखड़ कर अलग हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। ऑटो रिक्शा में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। सतारिया सीएचसी पहुंचाया, जहां 6 घायलों में से तीन को मृत घोषित कर दिया गया। तीन में से दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़िए सांसद पप्पू यादव बोले- बृजभूषण से बीजेपी...बीजेपी से बृजभूषण नहीं’; योगी सरकार पर तंज कसा बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा- बृजभूषण सिंह कभी मुलायम सिंह तो कभी अमित शाह के बहुत नजदीक रहे हैं। लेकिन अब सीएम योगी उनको भाव नहीं देते हैं। इज्जत नहीं करते हैं। ये तो गलत बात है न। सीएम योगी की गोरखपुर में बहुत चलती होगी, लेकिन बृजभूषण भी तो अपनी जगह के दादा हैं। एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में पप्पू यादव ने कहा- सीएम योगी बीजेपी की कृपा पर हैं, बृजभूषण बीजेपी की कृपा पर नहीं हैं। बृजभूषण सिंह से बीजेपी है। बीजेपी से बृज भूषण नहीं हैं। तो ये बड़ा अंतर है न...। पूरी खबर पढ़िए… अलीगढ़ में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा की पिस्टल लूटी अलीगढ़ में रविवार को वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस की गिरफ्त से वारंटी को छुड़ा लिया। उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। दरोगा पर पिस्टल छीनकर तान दी। मोबाइल और वायरलेस हैंडसेट भी छीन लिए। आरोपी ने भीड़ से कहा कि इन सभी को जान से मार दो। टीम पर हमले की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। इसके बाद उपद्रवी मौके से फरार हो गए। हमले में दरोगा महेश चंद्र समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन महिलाओं और एक युवती सहित कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक महेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने 38 नामजद और करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना रोरावर थाना क्षेत्र के नौगवां अर्जुनपुर गांव की है। पढ़ें पूरी खबर महिला बैंक मैनेजर का फंदे से लटका मिला शव, तीन दिन बाद भाई की शादी मेरठ में बैंक मैनेजर एक युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। वह आगरा के बैंक में मैनेजर थी। तीन दिन बाद ही उसके भाई की शादी होनी थी। घरवालों ने बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया संजय पैलेस आगरा ब्रांच में सीनियर मैनेजर (स्केल तीन) के पद पर तैनात थी। छीपी टैंक प्रभात वाली गली में रहने वाले सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मैं पुलिस विभाग से रिटायर हूं। मेरा एक बेटा ग्रामीण बैंक में मैनेजर है। बेटी आगरा के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात थी। रविवार को वह देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आई। मैंने कमरे का दरवाजा खटखटाया। मगर कोई आवाज नहीं आई। फिर मैंने खिड़की से अंदर देखा बेटी शिल्पी का शव फंदे के सहारे लटका हुआ था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर ट्रक की टक्कर से मां-बेटे समेत 3 की मौत, सीतापुर में 4 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरे सीतापुर में ट्रक की टक्कर से मां-बेटे समेत 3 की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों 4 फीट हवा में उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। इससे बेटे का सिर फट गया। बेटे हिमांशु पांडेय (30), उनकी मां रेखा (50) की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरी रिश्तेदार महिला सुनीता बाजपेई (45) को अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार लखीमपुर के कल्लियां में शादी में शामिल होकर लौट रहा था। हादसा शनिवार देर रात रामकोट थाना क्षेत्र में हुआ। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, पारा 47.6°C:गाजियाबाद में आंधी, ललितपुर में बारिश; गोरखपुर में चलते-चलते विंडो AC जलकर राख
    Next Article
    यूपी में ब्रिटिश मौलाना का मदरसा अब नहीं टूटेगा:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगाई; आरोप- विदेशी फंडिंग से बनाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment