Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:अजय राय बोले- यूपी में ‘ठगवा-बिगवा’ वाली सरकार, इवेंट और मार्केटिंग पर जोर दे रही

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में ‘ठगवा-बिगवा’ की कहावत है। आज केंद्र और यूपी में भी ऐसी ही सरकार चल रही है। यूपी की जनता को इवेंट और मार्केटिंग वाली सरकार को जल्द विदा करना चाहिए। इन सरकारों का लोगों के दुख-दर्द से कोई सरोकार नहीं है। अजय राय ने शुक्रवार को यूपी कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यूपी में हुए कार्यक्रमों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को यूपी में 5 करोड़ से ज्यादा दीये जलाए गए। अगर एक दीये की न्यूनतम कीमत 5 रुपए भी मानी जाए तो सिर्फ दीयों पर करीब 25 करोड़ रुपए खर्च हुए। पढ़ें पूरी खबर… हरदोई में मछली बनाने से मना करने पर पत्नी की नाक काटी, सास बोली- बहू ने दांत से काटा बेटे का गुप्तांग हरदोई में शुक्रवार सुबह मछली बनाने से मना करने पर पति-पत्नी में विवाद हुआ। पति दीपक पर पत्नी की नाक चाकू से काटने का आरोप लगाया है। साधना का आरोप है कि इस दौरान उसके सास-ससुर ने उसके हाथ पकड़े रखे। जिसके बाद पति ने उसकी नाक काटी। वहीं, आरोपी पति की मां ने बहू पर बेटे के गुप्तांग को दांत से काटकर घायल करने का आरोप लगाया है। जिसकी थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। घटना में दोनों घायल हुए हैं। साधना को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला सांडी थाना क्षेत्र के मुंशीगंज कस्बे का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'क्रिकेटर शमी का भाई पति की तरह साथ रहा':रेप की FIR कराने वाली बोली- कहता था...IPL में सिलेक्ट हो जाऊं तो शादी कर लूंगा
    Next Article
    गोरखपुर में संजय निषाद से मिले BJP यूपी प्रभारी तावड़े:घर पर परिवार से की मुलाकात, भाजपा से नाराजगी की चर्चा पर विराम लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment