Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:अठावले बोले- भाजपा 25 सीटें देगी तो गठबंधन करुंगा, नहीं तो यूपी में अकेले चुनाव लड़ेंगे

    5 hours ago

    1

    0

    एनडीए के सहयोगी दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले लखनऊ दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने प्रेस कॉफ्रेंस करके यूपी में गठबंधन के लिए 25 सीटों की शर्त रखी है। अठावले ने कहा- केंद्र में एनडीए की सहयोगी पार्टी होने के नाते RPI (A) यूपी में भी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है। यूपी में 25 सीटें मिली तो गठबंधन करेंगे। लेकिन, अगर मांग पूरी नहीं होती है तो पार्टी अकेले चुनाव मैदान में उतरने से पीछे नहीं हटेगी। पूरी खबर पढ़ें सोनभद्र में जायलो कार पलटी, बारात से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत, 4 घायल सोनभद्र में शादी से लौट रही बारातियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर लोढ़ी स्थित टाटा मोटर्स एजेंसी के पास शनिवार तड़के 4 बजे हुआ। मृतकों की पहचान दिलीप पासवान((28) , नीतीश यादव (29) और जितेंद्र साहनी (28) के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। नाजुक हालत में ड्राइवर छोटेलाल साहनी को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। खलियारी बैनी रायपुर से कन्हौरा लौटते वक्त दुर्घटना हुई। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में बाप ने बेटे की सिर कूचकर हत्या की; जूसर के हैंडल से किए ताबड़तोड़ वार, पत्नी और दोनों बच्चों को धमकाते हुए भागा प्रयागराज में पिता ने जूसर के हैंडल से बेटे की सिर कूंचकर हत्या कर दी। रात वह बेटे को छत से जगाकर अपने कमरे में ले गया और ताबड़तोड़ जूसर के हैंडल से मारना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मां और दोनों भाई कमरे की ओर दौड़े तो देखा चारों ओर खून ही खून फैला हुआ है। आरोपी पप्पू जायसवाल (45) ने तीनों को धमकाया और भाग गया। मां ने देखा बेटा प्रियांशु जायसवाल (18 साल) खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है। हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची। वारदात शुक्रवार देर रात करेली थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर अखिलेश यादव 29 अप्रैल को गाजीपुर जाएंगे; सपा नेताओं पर पथराव हुआ था सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 29 अप्रैल को गाजीपुर के कटरिया गांव पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया- अखिलेश यादव दोपहर 1 बजे गाजीपुर आएंगे। वे पीड़ित सियाराम विश्वकर्मा के परिवार से मुलाकात करेंगे। 15 अप्रैल को सियाराम की 15 साल की बेटी का शव गंगा में मिला था, जिसके बाद सपा ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए प्रतिनिधिमंडल को गांव भेजा था। हालांकि, गांव में प्रतिनिधिमंडल पहुंचने पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर झड़प हुई। इसके बाद पथराव शुरू हो गया। गांव वाले भी प्रतिनिधिमंडल के विरोध में उतर आए। पथराव में पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा सहित कई सपा नेता और गांववाले घायल हो गए। कई थानों की फोर्स और पीएसी लगाकर स्थिति को नियंत्रित की गई। पथराव में कई पुलिसवाले भी घायल हुए थे। उधर, इस मामले में पुलिस ने सपा विधायक जय किशन साहू, विधायक डॉ.वीरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव सहित 47 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। 26 अप्रैल को लखनऊ में 986 महिला आरक्षियों की दीक्षांत परेड, सीएम योगी लेंगे सलामी पुलिस भर्ती-2025 के तहत चयनित 60,244 आरक्षियों में से पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की आरटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त 986 महिला रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड 26 अप्रैल को रिजर्व पुलिस लाइंस लखनऊ में होगी। परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलामी लेंगे। प्रशिक्षण के दौरान इन महिला आरक्षियों को आधुनिक पुलिसिंग से लेकर साइबर क्राइम तक का प्रशिक्षण दिया गया है। कार्यक्रम सुबह 8 बजे शुरू होगा। इसे प्रदेश के सभी जनपदों के पुलिस लाइंस, पीएसी वाहिनियों व प्रशिक्षण संस्थानों में लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इससे एक साथ पूरे प्रदेश में महिला सशक्तीकरण के साथ-साथ पुलिस बल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का भी मजबूत संदेश जाएगा। रायबरेली में झोपड़ी में आग लगने से मासूम की जिंदा जला, चूल्हे की चिंगारी से लगी थी आग रायबरेली में शुक्रवार को एक झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आने से मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। बच्चे की मां घर में खाना बनाकर बाहर चली गई। इसी दौरान चूल्हे से निकली एक चिंगारी ने देखते ही देखते पूरी झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। उस समय आदित्य चारपाई पर सो रहा था। जब तक वह कुछ समझ पाता, आग की लपटों ने उसे पूरी तरह घेर लिया। मामला थाना खीरों क्षेत्र के ऐंधी गांव का है। पढ़ें पूरी खबर… फर्रुखाबाद में नेता के बाउंसर ने शादी में गोली चलाई, दुल्हन के जीजा को लगी फर्रुखाबाद के एक मैरिज हॉल में फायरिंग के दौरान दुल्हन के जीजा को गोली लग गई। गोली चलाने वाला लोक जन शक्ति पार्टी के नेता का बाउंसर था। लोगों ने बताया कि द्वारचार की रस्म के दौरान जयमाल स्टेज से करीब 50 मीटर दूर से फायरिंग हुई थी। गोली दुल्हन के जीजा के पेट में लग गई। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। विवाह स्थल पर लोगों की चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। इसी भीड़ का फायदा उठाकर नेता और उसके साथ आए बाउंसर वहां से भाग निकले। पढ़ें पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा में सिख हेरिटेज प्रोग्राम में हंगामा, VIDEO:युवती बोली- मेरे बाल खींचे-थप्पड़ मारे, पुलिस बुलाओ; युवक गालियां देता दिखा
    Next Article
    मेरठ से आतंकी कनेक्शन वाले तुषार उर्फ हिजबुल्ला:पिता शैलेंद्र बोले- मेरे पिता जी स्वतंत्रता सेनानी, आरोप साबित हुए तो बेटे को खुद गोली मारूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment