Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:बलरामपुर से ISI एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तानी गैंगस्टर ने राजस्थान से विस्फोटक जुटाने का टास्क दिया था

    1 day ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े नेटवर्क के लिए काम करने के आरोप में बलरामपुर के एक युवक को गिरफ्तार किया है। एटीएस के मुताबिक आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के एजेंट के संपर्क में आया था और देश विरोधी तथा आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की तैयारी कर रहा था। एटीएस के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 29 वर्षीय शहरोज अहमद के रूप में हुई है। वह बलरामपुर जिले के गैसड़ी थाना क्षेत्र के जमधरा गांव का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट के आतंकी नेटवर्क द्वारा भारतीय युवाओं को आर्थिक लालच देकर सोशल मीडिया के माध्यम से स्लीपर सेल तैयार करने और आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी। पूछताछ में पता चला कि अक्टूबर 2025 में शहरोज की फेसबुक पर जसवीर चौधरी नामक व्यक्ति से पहचान हुई, जो ISI के लिए काम करता है। जसवीर ने फेसबुक पर "हिम्मत और जिगर वाले शूटरों" की जरूरत संबंधी पोस्ट की थी, जिस पर शहरोज ने प्रतिक्रिया दी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप सिग्नल पर होने लगी। एटीएस के अनुसार, जसवीर ने शहरोज को आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया और उसे राजस्थान के श्रीगंगानगर जाकर हथियार एवं विस्फोटक सामग्री लेने का निर्देश दिया। इसके लिए उसके खाते में 5 हजार रुपये भी भेजे गए थे। शहरोज मुंबई में रहकर काम करता था और दो दिन पहले ही अपने गांव लौटा था, जहां से एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एटीएस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के नेटवर्क, संपर्कों तथा संभावित अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। रामपुर में सुमैया राणा बोलीं- पीएम झोला उठाकर भागने की तैयारी करें, जौहर विश्वविद्यालय पहुंचकर धरना दे रहे छात्रों से मिलीं समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा सोमवार शाम रामपुर के मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पहुंचीं। उन्होंने धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान सुमैया राणा ने कहा- पीएम को अब झोला उठाकर भागने की तैयारी कर लेनी चाहिए। इस तरह की तानाशाही ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि देश संविधान और कानून के अनुसार चलता है और आगे भी उसी के अनुसार चलेगा। जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को गिराने के आदेश के बाद विश्वविद्यालय के छात्र 3 दिनों से धरने पर बैठे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे' सपा प्रवक्ता ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय के छात्रों के भविष्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन छात्रों और उनके अभिभावकों के वोटों से प्रदेश सरकार बनी है, वही सरकार अब उनके भविष्य को संकट में डाल रही है। कांवड़ रूट पर मीट-शराब की दुकानें बंद रहेंगी, DGP बोले- हेलिकॉप्टर, ड्रोन से निगरानी होगी कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर सोमवार को मेरठ में 5 राज्यों के अफसरों ने मीटिंग की। यूपी, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान के अफसरों ने दोपहर 12 से 3 बजे तक मंथन किया। कांवड़ रूट पर तैयारियों को लेकर सभी राज्य ने अपने प्रजेंटेशन पेश किए। यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि कांवड़ रूट पर मीट और शराब की दुकानें बंद रखी जाएंगी। पूरे कांवड़ रूट की हेलिकॉप्टर, ड्रोन और CCTV से निगरानी होगी। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। शहर में एक लेन में कांवड़िए और दूसरी लेन में छोटे वाहन चलेंगे। हर राज्य के बॉर्डर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, IB, इंटेलिजेंस, LIU की टीम भी एक्टिव रहेगी। कावड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू हो रही है जो 11 अगस्त तक चलेगी। 11 अगस्त को शिवरात्रि पर लाखों शिव भक्त कांवड़िये भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यूपी, हरियाणा, दिल्ली से कांवड़िए हरिद्वार पहुंचेंगे। हरिद्वार और गोमुख से जल उठाएंगे। कमिश्नरी सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा- कांवड़ रूट पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई, लाइटिंग की व्यवस्था, जल निकासी और अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। कांवड़ शिविर तय मानकों पर हों। पढ़ें पूरी खबर... बिजनौर में तेंदुए ने महिला की गर्दन दबोचकर मार डाला, जंगल में चारा काटते गई थी बिजनौर में तेंदुए ने एक महिला की गर्दन दबोचकर मार डाला। सोमवार शाम बड़े बेटे के साथ चारा लेने गई थी। तभी तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। गर्दन पकड़कर गन्ने के खेत में घसीट ले गया। मां की चीख सुनकर बेटा घबरा गया और गांव की ओर दौड़कर शोर मचाया। बेटे की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गन्ने के खेत में तलाश की। करीब 50 मीटर दूर दूसरे खेत में शव मिला। मामला हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में दीक्षांत समारोह में छात्रों पर भड़कीं राज्यपाल, मंच पर बुलाकर पूछा- शोर क्यों मचा रहे, क्या समस्या है मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल छात्रों पर नाराज हो गईं। आचार्य बालकृष्ण के संबोधन के दौरान कुछ पीएचडी शोधार्थियों ने शोर करना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही राज्यपाल ने संबोधन रुकवा दिया। शोर मचाने वाले 5 पीएचडी शोधार्थियों को मंच पर बुला लिया। राज्यपाल ने छात्रों से पूछा, "इतना अच्छा कार्यक्रम चल रहा है। सबको डिग्री मिल रही है, भाषण चल रहा है, अच्छे-अच्छे विषयों पर चर्चा हो रही है। आपको जो भी समस्या है, आकर मुझे बताइए, आपके ही मित्र हैं सब। ठीक है, डिग्री मिल जाएगी, फोटो खिंचवा लेना... आज हुआ है, लेकिन भविष्य में ऐसा मत करना।" उन्होंने समारोह की गरिमा बनाए रखने और अनुशासन का पालन करने की नसीहत दी। राज्यपाल की फटकार के बाद समारोह में शांति हुई और कार्यक्रम आगे बढ़ा। पढ़ें पूरी खबर… शाहजहांपुर में नर्सिंग छात्रा ने मरीज को थप्पड़ मारा, पेशेंट के भाई-पिता सहित 15 पर FIR शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस यूनिट में नर्सिग छात्रा का मरीज के साथ मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में नर्सिग छात्रा ने वार्ड के अंदर जाकर डायलिसिस कर रही थी। इसी दौरान मरीज के कुछ कहने पर थप्पड़ मार दी। इसके बाद नर्स कुछ जमीन पर फेंकते हुए बाहर आ जाती है। वहीं वीडियो के सामने आने के बाद पूरे घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने वीडियो की जांच कर रही है। इस पूरे घटनाक्रम का दूसरा हिस्सा पहले ही सीसीटीवी में सामने आ चुका है, जिसके आधार पर पुलिस ने मरीज के पिता, भाई और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मामला शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में मारपीट का है। पढ़ें पूरी खबर… बरेली में टायर फिसलने से सीएनजी टैंकर पलटा, हल्द्वानी से गैस खाली कर लौट रहा था, हाइड्रा बुलवाकर हटवाया बरेली में सोमवार सुबह करीब 5 बजे सीएनजी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। शोर सुनकर लोग पहुंचे। उन्होंने टैंकर में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची। उन्होंने हाइड्रा बुलवाकर गाड़ी को हटवाया। उसके बाद ड्राइवर से घटना की जानकारी ली। ड्राइवर ने बताया कि टैंकर हल्द्वानी से गैस खाली करके लौट रहा था। बारिश के कारण सड़क गीली थी। इसी दौरान महर्षि चौक के पास स्पीड ब्रेकर पर ब्रेक लगाने से दाहिनी ओर का टायर फिसल गया। टायर फिसलने से टैंकर अनियंत्रित होकर महर्षि कश्यप की प्रतिमा के फाउंडेशन से टकराते हुए पलट गया। गनीमत रही कि टैंकर लगभग खाली था और उसमें केवल 5 से 10 प्रतिशत गैस बची थी, इस वजह से कोई हादसा नहीं हुआ। घटना बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर की है। यहां पढ़ें पूरी खबर अमेठी में दो बीघा जमीन के लिए किसान की हत्या, घर से 500 मीटर दूर धारदार हथियार से किया हमला, सगे भाई और भतीजे पर आरोप अमेठी में रविवार रात करीब 10:30 बजे पैतृक जमीन के विवाद में किसान की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। खेत की रखवाली कर घर लौट रहे थे, उसी दौरान घर से लगभग 500 मीटर पहले काली माई के स्थान के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन पर चाकू और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटें लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप अपने सगे भाई और भतीजे पर लगाया है। उनका कहना है कि करीब दो बीघे पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सूचना पर पहुंची मुसाफिरखाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में किशोरी को भगाकर ले जा रहे युवक को दबोचा, साथी फरार कानपुर के सीसामऊ में रविवार देर शाम विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने नाबालिग हिंदू लड़की को भगाकर ले जा रहे मुस्लिम युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। जबकि उसके पांच अन्य साथी भाग निकले। आरोपी ने बताया उसका नाम शकीब है। लड़की से उसके प्रेम संबंध हैं, वह उसे लेकर सूरत जा रहा था। दोनों शनिवार को ही घर से भागे थे। इसी दौरान पकड़ लिए गए। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोटावेटर में फंसकर युवक कई टुकड़ों में कटा:कानपुर देहात में 5 घंटे बाद निकाला शव; पुलिस बॉडी बोरी में भरकर भागी
    Next Article
    भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल युवक को एटीएस ने दबोचा:पाकिस्तानी एजेंट जसवीर चौधरी से जुड़ा था शहरोज अहमद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment